Petrol Diesel Price: आज घटे या बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल के बाजार में मचे हाहाकार का सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी ने घरेलू तेल कंपनियों पर भारी दबाव बना दिया है, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में ईंधन के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हर शख्स की नजरें अब इसी बात पर टिकी हैं कि आज तेल की कीमतें घटी हैं या बढ़ गई हैं। आइए जानतें हैं तेल कंपनियों द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट आम आदमी के बजट के लिए क्या संकेत दे रही है।
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया है, लेकिन पिछले 10 दिनों के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं।

- आज पेट्रोल का दाम: दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर पर स्थिर है। हालांकि, बीते कल (25 मई) ही इसमें ₹2.61 की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें ₹97.77 से लेकर ₹102.12 के बीच हिचकोले खा रही हैं।
- आज डीजल का दाम: दिल्ली में आज डीजल का भाव ₹95.20 प्रति लीटर है। कल इसमें भी ₹2.71 का तगड़ा उछाल आया था। पिछले 10 दिनों में डीजल का ग्राफ ₹90.67 से ₹95.20 प्रति लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच चुका है।
देश के बड़े शहरों में क्या चल रहा है पेट्रोल का रेट (Petrol Price Today)
अगर आप आज दिल्ली से बाहर जा रहे हैं या दूसरे शहरों के रहने वाले हैं, तो अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा दाम जरूर नोट कर लें:
- दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर
- कोलकाता: ₹113.51 प्रति लीटर
- मुंबई: ₹111.21 प्रति लीटर
- चेन्नई: ₹107.77 प्रति लीटर
- गुरुग्राम: ₹102.77 प्रति लीटर
- नोएडा: ₹102.12 प्रति लीटर
- बेंगलुरू: ₹110.93 प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: ₹109.92 प्रति लीटर
- चंडीगढ़: ₹98.10 प्रति लीटर
- लखनऊ: ₹102.05 प्रति लीटर
- पटना: ₹113.35 प्रति लीटर
प्रमुख शहरों में डीजल का आज का रेट (Diesel Price Today)
माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने की आशंकाओं के बीच देश के विभिन्न शहरों में डीजल आज इस रेट पर बिक रहा है:
- दिल्ली: ₹95.20 प्रति लीटर
- कोलकाता: ₹99.82 प्रति लीटर
- मुंबई: ₹97.83 प्रति लीटर
- चेन्नई: ₹99.55 प्रति लीटर
- गुरुग्राम: ₹95.44 प्रति लीटर
- बेंगलुरू: ₹98.80 प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: ₹100.92 प्रति लीटर
- चंडीगढ़: ₹86.09 प्रति लीटर
- हैदराबाद: ₹103.82 प्रति लीटर
- लखनऊ: ₹95.55 प्रति लीटर
- पटना: ₹99.36 प्रति लीटर
कच्चे तेल की कीमतों ने क्यों बनाया भारी दबाव?
दरअसल, वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध और तनाव की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित हुई है। इस टकराव से पहले जो कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आराम से मिल रहा था, वह अब 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।
कच्चे तेल के इतने ऊंचे दाम होने के कारण भारत की दिग्गज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) को हर दिन भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शुरू हुआ है।
सरकार ने 76 दिनों तक उठाया बोझ
आपको जानकर हैरानी होगी कि युद्ध की शुरुआत होने के बाद भी सरकार और तेल कंपनियों ने घरेलू स्तर पर आम जनता को राहत देने के लिए लगातार 76 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बढ़ाया था। इस दौरान सरकार ने सारा आर्थिक बोझ खुद उठाया। लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से पूरी तरह बाहर चली गई और तेल कंपनियों को हर एक दिन में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम नुकसान होने लगा, तब जाकर मजबूरी में कीमतों को धीरे-धीरे बढ़ाने का यह कड़ा फैसला लेना पड़ा। अब चूंकि कीमतें रोजाना बदलती हैं, इसलिए बड़ी मात्रा में तेल डलवाने से पहले डेली रेट चेक करना बेहद जरूरी हो गया है।
नोट: आर्टिकल में दिए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट Good Returns के इनपुट पर आधारित हैं।














Click it and Unblock the Notifications