जादवपुर विश्वविद्यालय के बाहर सुवेंदु अधिकारी ने किया विरोध प्रदर्शन, ममता सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
Suvendu Adhikari Protest Jadavpur University: जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन किया। उनके साथ अन्य पार्टी नेताओं ने जादवपुर विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घटना में ममता बनर्जी के करीबी लोग शामिल हैं। वह देश विरोधी तत्वों को संरक्षण दे रही हैं।

उन्होंने इस मामले की एसआईटी गठन करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक सिटिंग जज की नियुक्ति होनी चाहिए। आरोप पत्र दायर कर आरोपियों को सजा दी जानी चाहिए। कहा कि ममता बनर्जी को लोकतांत्रिक तरीके से हटाया जाना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले जादवपुर यूनिवर्सिटी में रैगिंग के शिकार हुए फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट मांगी है।
Recommended Video
कथित तौर पर रैगिंग के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे एक युवा छात्र की जान चली गई। इसलिए, मीडिया रिपोर्ट की सामग्री यदि सत्य है, तो यह छात्र के मानव अधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए नोटिस जारी किया गया है। आयोग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में यूजीसी विनियमन के अनुसार रैगिंग को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में संस्थान की प्रथम दृष्टया विफलता के कारण और रैगिंग के अपराधियों और इसके समर्थकों सहित रैगिंग के अपराधियों को दंडित करने के लिए उठाए गए या प्रस्तावित कदम शामिल होने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम यूपी में इस नए दल की एंट्री से क्या बढ़ेगी बीजेपी की चिंता?












Click it and Unblock the Notifications