Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम यूपी में इस नए दल की एंट्री से क्या बढ़ेगी बीजेपी की चिंता?
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने आम चुनाव में 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। जिसमें पार्टी यूपी की पश्चिम में भी भारी संख्या में सीटें जीतने की आस लगाए हुए है लेकिन पश्चिमी यूपी में भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है।

भाजपा से नाराज त्यागी समाज बनाने जा रहा राजनीतिक पार्टी
इसकी वजह है कि श्रीकांत त्यागी का दावा है कि पश्चिम यूपी में भारतीय जनता पार्टी से नाराज त्यागी समाज बड़ा कदम उठाने जा रहा है। त्यागी समाज जल्द ही अपना अलग अपने राननीतिक दल का गठन कर सकते हैं। त्यागी बिरादरी 2024 के लोकसभा चुनाव ने अपनी राजनीतिक पार्टी से चुनाव से लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद ये त्यागी समाज भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के लिए नई चुनौती साबित होगा।
15 अगस्त के बाद कर सकती है पार्टी का ऐलान
त्यागी समाज ने अपने राजनीतिक संगठन का नाम भी सोच लिया है और माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद त्यागी समाज नोएडा या मुज्जफपुर में सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी के गठन की घोषणा कर देगा।
राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के प्रतिनिधित्व में त्यागी (भूमिहार) समाज ये इस अभियान की तैयारी करने में जुटा है 13 अगस्त को मुजफ्फरनगर और 21 को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में त्यागी समाज महापंचायत कर रहा है।
इस समाज में जानें कौन-कौन आता है
इस समाज में त्यागी, भूमिहार, मोहियाल, चितपावन, गालव,अय्यर जैसी भूमिहार ब्राह्मण जातियां 14 उपनाम वाले आते हैं। भूमिहार समाज में आने वाले इन लोगों की 3668 शाखाएं हैं।
भाजपा का क्यों छोड़ा साथ
त्यागी समाज के प्रतिनिनिधत्व कर रहे श्रीकांत त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज भाजपा से हिंदुत्व के नाम पर नहीं राष्ट्रवाद के नाम पर जुड़ा लेकिन भाजपा ने हमारे समाज के लोगों को उचित प्रतिधित्व नहीं दिया, भाजपा पिछले 20 सालों से हमारे समाज को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती आई है।
इसलिए बना रहे अलग पार्टी
श्रीकांत ने कहा यादव, पटेल, राजभर समेत अन्य समाज का जब अपनी राजनीति पार्टियां हैं तो हमारे त्यागी समाज की क्यों नहीं। उन्होंने कहा हम अपनी राजनीमिक पार्टी बनाकर अपने समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे और आगामी चुनाव में अपने समाज की ताकत दिखा देंगे।
आम चुनाव में त्यागी समाज को हल्के में ना लें राजनीतिक दल
त्यागी ने कहा कि राजनीतिक दल हमारे त्यागी समाज को कम ना आंके। खतौनी उपचुनाव में हमने भाजपा से समर्थन खींच लिया और भाजपा को हरा दिया। उन्होंने कहा 8 महीने पहले भाजपा जहां हमारे समर्थन सेी जीती थी वहीं उपचुनाव में त्यागी समाज के बहिष्कार के बाद हार गई और भाजपा को हमारे समाज के कारण 39000 वोटों का नुकसान सहना पड़ा। फिलहाल लग रहा है कि त्यागी समाज के यह नेता बीजेपी से राजनीतिक हिस्सेदारी की बात करना चाहते हैं। वहीं देखना होगा कि इस मामले पर बीजेपी का रुख क्या रहता है
स्वत्रंत्र देव ने माफी नहीं मांंगी तो भाजपा को भुगतना पड़ेगा ये खामियाजा
इसके साथ ही त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज की 21 अगस्त की महापंचायत के पहले अगर भाजपा नेता स्वतंत्र देव ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मीडिया के जरिए चेतावनी दी है कित्यागी समाज के गांव भाजपा का बॉयकॉट करेंगे और पोस्टर लगाकर अपने गांव में भाजपाईयों को घुसने तक नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications