West Bengal: 'ममता का काम बस इमामों के साथ बैठकें करना है', पटाखा फैक्ट्री में धमाके पर बोले सुवेंदु अधिकारी
Duttapukur crackers factory blast: पश्चिम बंगाल की दत्तपुकुर की फैक्ट्री में विस्फोट होने पर सुवेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Suvendu Adhikari:पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना इलाके में आने वाले दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिससे मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बचाव दल के साथ-साथ दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। वहीं अब इस घटना पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है।
ममता इमामों के साथ बैठक में व्यस्त: सुवेंदु अधिकारी
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा कि सिर्फ दत्तपुकुर की फैक्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में ऐसा माहौल है। जहां-तहां विस्फोट हो रहे हैं। मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) ने कहा था कि इन अवैध कारखानों को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन वह चोरों को बचाने में व्यस्त हैं। उनका काम राज्य में इमामों के साथ बैठकें करना और सांप्रदायिक कार्ड खेलना है।

अवैध कारोबार चलता रहता है क्योंकि सरकार चुप्पी साधी है: अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिस मात्रा में विस्फोटक मिले हैं उससे साफ है कि बंगाल सरकार ने विस्फोटकों को जहां चाहे इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। अपना व्यवसाय चलाने की पूर्ण स्वतंत्रता दे चुकी है।। इसके परिणामस्वरूप मौतों और विस्फोटों की एक श्रृंखला हुई है। यह बंगाल सरकार की विफलता को दर्शाता है। जब विस्फोट होता है, तो हमें पता चलता है कि कोई मर गया है। उसके बाद, हर कोई शांत हो जाता है और अवैध कारोबार चलता रहता है क्योंकि सरकार चुप रहना पसंद करती है और आम आदमी को भुगतान करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications