Suvendu Adhikari का बड़ा आरोप, ममता कम्युनल, देशभर में फैला रही रोहिंग्या, दिल्ली-हरियाणा हिंसा का भी जिक्र

Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "सीएम ममता बनर्जी सांप्रदायिक हैं। उनके गुंडों ने रामनवमी जुलूस के दौरान दंगा किया। वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।"

बकौल शुभेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी नंबर एक कम्युनल हैं। उन्होंने रामनवमी में दंगा कराए। रामभक्तों पर ममता बनर्जी की पार्टी के गुंडों ने अटैक किया। हावड़ा के शिवपुर में जय श्री राम का नारा देने वाले सनातनी लोगों पर आक्रमण कराया गया।

Suvendu Adhikari

मोहर्रम के समय अल्पसंख्यक लोगों या किसी समिति ने मंदिर को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे थे। ममता की पुलिस ने डायमंड हार्बर में बैरिकेड कर लोगों को रोका। ऐसा देश में कहीं नहीं होता। जलाभिषेक चल रहा है। कांवड़ियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा।

Recommended Video

    Suvendu Adhikari का बड़ा आरोप, ममता कम्युनल, देशभर में फैला रही रोहिंग्या

    तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली ममता इमाम को सैलरी देती हैं। हमें कोई परेशानी नहीं, अभी ढाई हजार देती हैं, 5-10 हजार भी कर सकती हैं। राजवंशी समाज के दलपति, मतुआ समुदाय के गोसाईं और ब्राह्मण पंडितों को, ट्राइबल के बाबा-मांझी लोगों को सैलरी नहीं मिलती।

    ममता की नजरों में सब बराबर होने चाहिए। सेकुलरिज्म के नाम पर ममता जो तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, इसका खामियाजा पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

    शुभेंदु ने कहा, रोहिंग्या को पश्चिम बंगाल के रास्ते पूरे देश में फैलाया जा रहा है। इंदौर में पकड़े गए सेक्स रैकेट के तार भी रोहिंग्या और पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं। बांग्लादेशी पकड़े गए, जो पश्चिम बंगाल से आए।

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा मामले में अरेस्ट आदमी पश्चिम बंगाल से गया। अभी जो हरियाणा में चल रहा है, उसमें भी पश्चिम बंगाल से गए लोगों की भूमिका है। ममता ने पश्चिम बंगाल को एंटी नेशनल ताकतों का अड्डा बना दिया है।

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) को पश्चिम बंगाल में 72 जगहों पर राज्य सरकार ने जमीन नहीं दी। बांग्लादेश से सटी सीमा के 72 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां बीएसएफ की चौकियां नहीं हैं। ममता और तृणमूल कांग्रेस के लोग बीएसएफ को बलात्कारी बताते हैं।

    आर्मी के ऑपरेशन पर सवाल खड़े करते हैं। सीआरपीएफ को गालियां दी जाती हैं। सीमा पार कार्रवाई पर पूछते हैं कि अंदर घुसकर मारने का सबूत कहां है? शुभेंदु ने कहा, देशविरोधी ताकत पश्चिम बंगाल में राज कर रही है। जिसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+