नंदीग्राम सीट में वोटिंग: जानें मतदान को लेकर क्या बोले BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी?
नंदीग्राम सीट पर वोटिंग: जानें मतदान को लेकर क्या बोले BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: पश्चिम बंगाल और असम में आज 01 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे जारी से है। असम में 39 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। तो वहीं पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है। लेकिन आज सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम पर टिकी हुई हैं। इस सीट से टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं एक ओर उनके पूर्व सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के शुरू होते ही बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में वोटिंग जारी है और स्तिति कंट्रोल में हैं।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा,''पश्चिम बंगाल सहित नंदीग्राम सीट पर बीजेपी और विकास की जीत होगी। पूरे बंगाल में अब परिवर्तन की लहर चल रही है। ममता बनर्जी की सरकार में बहुत ज्यादा बेरोजगारी है, लोग उसको देखते हुए आज वोटिंग कर रहे हैं। मतदान 80 से 85 होने चाहिए और हिंसा नहीं होनी चाहिए।''
सुवेंदु अधिकारी ने कहा, मैं लोगों से बड़ी संख्या में अपना वोट डालने की अपील करता हूं क्योंकि आज पूरा देश नंदीग्राम को देख रहा है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि विकास या तुष्टिकरण की राजनीति यहां जीतेगी।
सुवेंदु अधिकारी पहले टीएमसी और ममता बनर्जी के काफी खास माने जाते थे। दिसंबर 2020 में सुवेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव 2021: जानिए क्यों खास है नंदीग्राम विधानसभा सीट
वहीं खड़गपुर सदर से बीजेपी उम्मीदवार हिरन चटर्जी ने कहा, बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते हैं। खड़गपुर सदर आज के जमाने में होते हुए भी 100 साल पीछे है, इसलिए मैं उन लोगों की तरफ से चुनावी मैदान में हूं। यहां के लोगों को पिछले 70 सालों से अत्याचार हुआ है। उनको शासन कर लूटा गया है। ये सह यहां से मुक्ति चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications