अपने शिक्षकों के ट्रांसफर के विरोध में छात्रों ने पश्चिम बंगाल में रोक दी ट्रेन, पटरी पर बैठ कर रहे प्रदर्शन
कोलकाता, 20 सितंबर। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में छात्रा-छात्राएं रेल की पटरी पर बैठ गई हैं। छात्राएं, रेल की पटरी पर प्रदर्शन कर रही हैं और मांग कर रही हैं कि उने स्कूल के शिक्षकों को बिना नोटिस दिए ट्रांसफर कर दिया गया, उसे रोका जाए। एक छात्रा ने कहा कि हमारे स्कूल में शिक्षकों को बिना नोटिस के ट्रांसफर कर दिया गया। हम चाहते हैं कि हमारा संदेश शिक्षकों तक पहुंचे, इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं, रेल की पटरी पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम तबतक अपना प्रदर्शन नहीं खत्म करेंगे जबतक हमे इस मामले उच्च अधिकारियों से कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता है।













Click it and Unblock the Notifications