'लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को सभी 80 सीटों पर हराएंगे', Akhilesh Yadav ने कोलकाता में किया दावा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 'हार' जाएगी।

SP President Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पश्चिम बंगाल में बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के कोलकात में 19 मार्च को बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 'हार' जाएगी। इस दौरान अखिलेश ने BJP पर चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा वालों को जब वोट की जरूरत होती है, तब वे वादे करते हैं। बीते दिनों में लोगों के खर्च और बेरोजगारी बढ़ी है, लेकिन उन्होंने (बीजेपी) चुनाव से पहले किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया। तो वहीं, इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कांग्रेस की आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए पार्टी को एक सलाह दे डाली।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा,

भाजपा को 2024 चुनाव में हराना जरूरी है, इसलिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। कांग्रेस को यह फैसला लेना चाहिए कि आगामी चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी।

अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'कई राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश में हैं, जो साथ काम कर सके। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ऐसी कोशिश कर रहे हैं, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसी प्रयास में हैं।' कहा कि गठबंधन के नाम पर बाद में फैसला होगा। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तीसरे मोर्चे के बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्य सवाल बेरोजगारी और महंगाई जैसी आम आदमी की समस्या है।

Recommended Video

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-सरकार बिजली कर्मियों का कर रही हैं उत्पीड़न

    अखिलेश ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य मुद्दा महंगाई है। युवा बिना नौकरी के घूम रहे हैं। किसानों का जीवन नष्ट हो गया है। वे (भाजपा) केवल सपने दिखा रहे हैं, लेकिन युवाओं को नौकरी कब मिलेगी? इसका जवाब नहीं दे रहे। कहा कि भाजपा ने कई झूठ बोले हैं, चाहे वह डीजल-पेट्रोल या एलपीजी की कीमतें हों या कीमतों में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है। बता दें, अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में विपक्षी दल लगातार अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+