पश्चिम बंगाल: मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, तीन बच्चों सहित 7 की मौत

Lightning strikes,lightning strike deaths,lightning strikes in bengal, 7 killed in West Bengal, lightning strikes in West Bengal, lightning strikes in Malda, वज्रपात, आकाशीय बिजली गिरने से मौत, बंगाल में बिजली गिरने से

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादासा हो गया। बिजली की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मालदा जिले में बुधवार शाम बिजली गिरने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। ओल्ड मालदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कालियाचक इलाके में छह लोगों की मौत हो गई।

West Bengal

मृतकों की पहचान कृष्ण चौधरी (65), उम्मे कुलसुम (6), देबोश्री मंडल (27), सोमित मंडल (10), नजरूल एसके (32), रोबिजोन बीबी (54) और एसा सरकार (8) के रूप में हुई है।

जिलाधिकारी नितिन सिंघानिया ने कहा कि मालदा में शाम को तेज आंधी चली, जिसके बाद बिजली की चपेट में आकर सात जान चली गई। उन्होंने कहा कि बिजली गिरने से नौ मवेशियों की भी मौत हो गई। डीएम ने कहा कि परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 14 लोगों की जान गई थी। बिजली गिरने से पूर्वी बर्धमान जिले में चार और मुर्शिदाबाद और उत्तर-24 परगना में दो-दो लोगों की मौत हुई थी। जबकि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों से 6 लोगों की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+