कोरोना पर बंगाल सरकार अलर्ट, 7 देशों से आने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य
कोलकाता, 7 सितम्बर। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने कोरोना से प्रभावित 7 देशों से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

एक तरफ जहां कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का समय भी पास आ रहा है। मंगलवार को ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा समितियों और क्लबों से मुलाकात की थी और उनके लिए 50,000 रुपये देने का वादा किया था।
इसके साथ ही सीएम ने दुर्गा पूजा समारोह के दौरान लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की थी।
हालांकि मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा पंडाल में रात्रि के समय लोगों के आने को लेकर फैसला अभी टाल दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला उसी समय कोरोना की संभावित तीसरी लहर की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।
तीन सीटों पर चुनाव भी
पश्चिम बंगाल में जहां एक तरफ दुर्गा पूजा और दशहरा का उत्सव आ रहा है वहीं निर्वाचन आयोग ने तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा भी कर दी है। तीनों सीटों पर 30 सितम्बर को चुनाव कराए जाएंगे। इसमें कोलकाता की भवानीपुर सीट भी शामिल है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं चुनाव लड़ेगी। विधानसभा के लिए हुए आम चुनावों में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के भीतर सदन में पहुंचना जरूरी है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications