'बाढ़ के कारण प्रदर्शन वापस, फिर से सड़कों पर उतरेंगे', प्रोटेस्ट खत्म करने वाले जूनियर डॉक्टरों की चेतावनी
RG Kar Medical College: पिछले 41 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया था। जूनियर डॉक्टरों ने कहा था कि हम स्वास्थ्य भवन से सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक एक मार्च निकालेंगे और अपना विरोध यही समाप्त कर देंगे।
लेकिन, एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों ने प्रोटेस्ट खत्म करने को लेकर कड़ा रूख दिखाया है। आपको बता दें कि डॉक्टर्स आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद से हड़ताल पर है। सुप्रीम कोर्ट और ममता सरकार ने डॉक्टरों से काम पर वापस लौटे की अपील की थी।

इस बीच, विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार 20 सितंबर को हड़ताल खत्म करने की बात कही। हड़ताल खत्म करने से पहले जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्वास्थ्य भवन से सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक विरोध मार्च निकाला। साथ ही, सीबीआई से जांच में तेजी लाने की मांग की।
जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने शुक्रवार को कोलकाता में सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अपनी हड़ताल वापस ले ली और शनिवार को काम पर लौट आएंगे। आपातकालीन सेवाएं फिर से शुरू होंगी, लेकिन ओपीडी सेवाएं निलंबित रहेंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हम बाढ़ की स्थिति के कारण अपना धरना प्रदर्शन रोक रहे हैं।
हम कल से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा करेंगे, लेकिन हमारा विरोध बंद नहीं होगा। हम इसे सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जारी रखेंगे। हम अगली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक देखेंगे। अगर हमें न्याय नहीं मिला, तो हम अपना विरोध फिर से शुरू करेंगे। इतना ही नहीं, डॉ अकीब ने कहा कि हमने अपने आंदोलन के दौरान बहुत कुछ हासिल किया।
लेकिन, कई चीजें हम अभी हासिल नहीं कर पाए हैं। हमने अपने प्रदर्शन के बलबूते पर कोलकाता के पुलिस आयुक्त को इस्तीफा दिलवाया और डीएमई, डीएचएस को भी इस्तीफा दिलवाया। इसका मतलब ये नहीं कि आंदोलन ख़त्म हो गया है। हम अपने आंदोलन को नए रूप से आगे लेकर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications