बंगाल में CA के घर हुई रेड तो फटी रह गईं आंखें, कार में मिली नोटों की गड्डियां और खाते में 20 करोड़
पश्चिम बंगाल (West Bengal)में एक बार फिर से छापेमारी में करोड़ो रुपए कैश बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एंटी बैंक फ्रॉट सेक्शन ने कोलकाता में चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में 8.15 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं। यही नहीं सीए की कार से भी दो करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार सीए का नाम शैलेष पांडेय है। पुलिस ने सीए के हावड़ा स्थित शिवपुर आवास में भी छापेमारी की, यहां पर पुलिस की टीम को 5.95 करोड़ रुपए मिले हैं।

पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
इस छापेमारी के बाद पुलिस की ओर से शैलेष और उसके भाई अरविंद पांडे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया या है। बताया जा रहा है कि शैलेष ने दो बैंकों के खाते में 20 करोड़ रुपए से अधिक जमा कर रखे हैं। इन खातों को भी सीज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की टीम शैलेष और उसके भाई अरविंद की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों फिलहाल फरार हैं।

कार में मिले करोड़ो
छापेमारी के दौरान जब पुलिस की टीम शैलेष के घर पहुंची तो उसे 2 करोड़ 20 लाख पचास हजार रुपए मिले। यह पैसा शैलेष की कार से बरामद किया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम शैलेष के फ्लैट पर पहुंची जहां से भारी नगदी बरामद की गई। पुलिस ने फ्लैट के लॉक को तोड़कर अंदर प्रवेश किया औ। यहां जब पुलिस की एंटी ब्रैंक फ्रॉड सेक्शन की टीम पहुंची तो उसे नकदी के साथ हीरे, सोना-चांदी आदि भी मिला। घर में से टीम को 5.95 करोड़ रुपए कैश मिला।

कुल 8.15 करोड़ बरामद
कोलकाता पुलिस ने शैलेष के घर और कार से कुल 8.15 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। पुलिस की टीम ने कैश और जेवर को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस छापेमारी के बाद पुलिस की टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि शैलेष की गिरफ्तारी की जा सके। रिपोर्ट के अनुसार केनरा बैंक की ओर से शैलेष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है।

बैंक की शिकायत पर कार्रवाई
दरअसल केनरा बैंक के एक बैंक खाते में जब बैंक के कर्मचारी को संदिग्ध लेनदेन का अंदेशा हुआ तो बैंक प्रशासन ने इस बैंक अकाउंट पर नजर रखनी शुरू कर दी और इसके बाद लालबाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस की जासूसी विभाग की एंटी बैंक फ्रॉड टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस पूरे मामले में सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह सर्च ऑपरेशन अलग-अलग जहों पर चल रहा है।

बैंक खाते में 20 करोड़
बता दें कि आरोपी का बैंक खाता केनरा बैंक की नरेंद्रपुर शाखा में है। यहां पर दो फर्जी कंपनियों के दस्तावेज लगाकर बैंक अकाउंट खोला गया था। जिसमे बड़ा लेनदेन शुरू हो गया। जब बैंक अकाउंट की जांच की गई तो बड़े लेनदेन की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सीए के दो बैंक खातों की पड़ताल की है जिसमे 20 करोड़ रुपए की धनराशि बरामद हुई है। इसे ब्लॉक किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications