Bharat Jodo Nyay Yatra: पश्चिम बंगाल में कैसे टूटा राहुल गांधी की कार का शीशा, कांग्रेस ने बताई वजह

Bharat Jodo Nyay Yatra: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज यानी बुधवार को दूसरा दिन है। यात्रा के सेकंड फेज में उत्तरी बंगाल के मालदा में एक अजीब घटना घटी। कहा जा रहा है कि यात्रा पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। जिससे राहुल की कार की खिड़की का शीशा टूट गया।

वहीं, घटना को लेकर मीडिया के सवालों पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि शायद किसी ने पीछे से पत्थर फेंका होगा। तभी कांच टूट गया। हालांकि, कांग्रेस ने बताया कि रस्से से कार की विंडशील्ड टूटी है। आइए जानते हैं क्या हुआ ?

Rahul Gandhi

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में मालदा में प्रवेश करते हैं। उन्हें, झारखंड जाने से पहले वह मालदा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम के कुछ हिस्सों को कवर करना है। कटिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार को हुए नुकसान हुआ।

कांग्रेस ने बताई वजह
कांग्रेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल से मिलने अपार जनसमूह आया था। इस भीड़ में एक महिला राहुल जी से मिलने अचानक उनकी कार के आगे आ गई, इस वजह से अचानक ब्रेक लगाई गई। तभी सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार का शीशा टूट गया। जननायक राहुल गांधी जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनके साथ है, जनता उनको सुरक्षित रखे है।

क्या बोले अधीर रंजन चौधरी?
इससे पहले, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हो सकता है कि भीड़ के बीच पीछे से किसी ने पथराव किया। गाड़ी पर पत्थर फेंके जाने से गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। पुलिस बल इसे नजरअंदाज कर रहा है। बहुत कुछ हो सकता था। यह एक छोटी सी घटना है। लेकिन, कुछ हो भी सकता था। चौधरी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमले के पीछे कौन है?

सुप्रिया श्रीनेत ने दिया स्पष्टीकरण
वहीं, कांग्रेस नेताा सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल से मिलने अपार जनसमूह आया हुआ था। उसमें एक महिला भी थी, जो उनसे मिलने के लिये जब एकदम से आगे आई, तभी कार को अचानक रोकना पड़ा। सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई। राहुल न्याय की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और यह देश ना सर्फ उनके साथ खड़ा है, बल्कि उनको सुरक्षित भी रखे रहेगा।

बंगाल में राहुल की मेजबानी करने की अनुमति से सरकार का इनकार
चौधरी ने कहा कि जब से यात्रा ने वेस्ट बंगाल के कूचबिहार में प्रवेश किया है। हमें, एक के बाद एक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते, कूचबिहार शहर में राहुल गांधी के स्वागत वाले पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए थे। राज्य सरकार ने कथित तौर पर कांग्रेस की राज्य इकाई को गांधी की मेजबानी करने की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस और विपक्षी गुट INDIA (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) के सदस्य तृणमूल के बीच संबंध तब से खराब हो गए हैं, जब से तृणमूल प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है।

दूसरे चरण की यात्रा में हुआ पथराव, अब तक 523 किलोमीटर की दूरी तय
1 फरवरी को यात्रा मुर्शिदाबाद में प्रवेश करेगी और अगले दिन राज्य से बाहर निकल जाएगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल के छह जिलों में 523 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर से होकर गुजरी है, जबकि मालदा और मुर्शिदाबाद दूसरे चरण में हैं। कभी कांग्रेस का गढ़ रहे उत्तर बंगाल में यात्रा का उत्साहपूर्ण स्वागत हुआ, क्योंकि रास्ते में गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की।

15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करने की योजना
14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिनों में 6,713 किमी की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+