Prophet Row Protest: बंगाल में नहीं थम रहा बवाल, हावड़ा में फिर हुई झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

कोलकाता, 11 जून: पैगंबर मोहम्मद पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद पूरे देश में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां कई जगह पर यह प्रदर्शन इतना हिंसक हो गया कि गुस्साएं लोगों ने गाड़ियां और दुकानों को आग लगा दी। पुलिस पर पथराव भी किया। यहां तक की पुलिस की गाड़ियों तक को आग में झोंक दिया। प्रदर्शनकारी निलंबित बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को फिर से झड़प की खबर सामने आई है।

clash in Howrah

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकल बवाल देखने को मिला। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बल का प्रयोग भी किया। वहीं अब शनिवार को हावड़ा के पांचला बाजार में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के एक समूह के बीच ताजा झड़प हुई है। प्रदर्शनकारियों के पथराव किए जाने पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

झड़प की सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। विरोध जता रहे लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इधर, जिलाधिकारी हावड़ा ने उलुबेरिया-सब डिवीजन हावड़ा के अधिकार क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के हिस्सों में और उसके आसपास लागू की गई धारा 144 की अवधि को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।

Recommended Video

    Nupur Sharma Prophet Controversy: Howrah में फिर Violence, Stone Pelting | वनइंडिया हिंदी | *News

    रांची में दो लोगों की मौत

    इधर, झारखंड की राजधानी में भी शुक्रवार की नमाज के बाद पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के बाद किए गए विरोध प्रदर्शन में हिंसा देखने को मिली। रांची में हिंसा के बीच घायल होने से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं यूपी के प्रयागराज में 1,000 से ज्यागा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तनाव के बीच कई शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+