'दीदी ओ दीदी तंज के लिए PM मोदी की भी सदस्यता होनी चाहिए रद्द' TMC का BJP पर निशाना
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने टीएमसी नेता के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की थी। उन्हें भी सजा दी जाए और अयोग्य ठहराया जाए।

TMC on PM Modi Didi O Didi: पीएम मोदी के सरनेम पर आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर टीएमसी ने निशाना साधा है। बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के समय 'दीदी ओ दीदी' वाले बयान पर क्यों नहीं कार्रवाई की गई। कानून में दोहरे मापदंड क्यों है? ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के उपनाम पर आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा को मिसाल के तौर पर लिया जाए, तो शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री सहित भाजपा नेता पर भी मुकदमा चलाया जाए। उन्हें सजा दी जाए और अयोग्य ठहराया जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के एक मंत्री के खिलाफ टिप्पणी के लिए शुभेंदु अधिकारी पर एक महीने के भीतर मामला दर्ज किया जाए। अभिषेक बनर्जी ने जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने "दीदी-ओ-दीदी" कहकर सभी महिलाओं का अपमान किया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री को 'दीदी ओ दीदी' कहकर महिलाओं का अपमान करने के लिए पीएम की सदस्यता रद्द नहीं करनी चाहिए? उनकी भी सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए, उन्होंने भी तो सभी महिलाओं का अपमान किया है।
Recommended Video

वहीं, इससे पहले शुभेंदु अधिकारी को यह कहते सुना गया था कि तृणमूल विधायक देबनाथ हांसदा और मंत्री बीरबाहा हांसदा "बच्चे" हैं जो "उनके जूते के नीचे रहते हैं"। इस बयान के चलते शुभेंदु अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून का यह दोहरा मापदंड क्यों है?अभिषेक बनर्जी ने कहा कि "क्या कानून आपके लिए अलग है? उन्होंने कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस से इसलिए मेरे लिए कानून अलग है आपके लिए अलग है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के 'Black Protest' में टीएमसी की सरप्राइज एंट्री पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे












Click it and Unblock the Notifications