कांग्रेस के 'Black Protest' में टीएमसी की सरप्राइज एंट्री पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के 'Black Protest' में विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में टीएमसी ने शामिल होकर हैरान कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने टीएमसी के शामिल होने पर रिएक्शन दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रही हैं। केंद्र सरकार के विरोध में एकजुट हुई विपक्षी पार्टियों के इस गुट को इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी उपलब्धि मिली है। वो ये कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने इस विरोध में शामिल होकर सबको सरप्राइज कर दिया है। जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है।

याद रहे ये वो ही तृणमूल कांग्रेस है जिसने अभी पिछले हफ्ते भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं बजट सत्र के दूसरे चरण के समय कांग्रेस समेत देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च और बैठक में भी टीएमसी शामिल नहीं हुई थी।
वहीं टीएमसी सोमवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में विपक्षी एकता की बड़ी रणनीति बैठक में शामिल हुई। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने टीएमसी का स्वातगत करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी किसी भी व्यक्ति का स्वागत करती है जो "लोकतंत्र की रक्षा" के लिए आगे बढ़ता है।
मल्लिकार्जुन ने कहा मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इसका समर्थन किया। इसलिए मैंने कल सभी को धन्यवाद दिया और आज भी धन्यवाद देता हूं। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए और लोगों की रक्षा के लिए आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम समर्थन करने वाले लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
संसद से राहुल गांधी की अयोग्यता पर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा के लिए हुई बैठक में प्रसून बनर्जी और जवाहर सरकार ने बैठक में टीएमसी का प्रतिनिधित्व किया। सोमवार को पार्टी ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होना चाहिए, भले ही वे अन्य मुद्दों पर संयुक्त मोर्चे से खुद को दूर कर रहे हो। गौरतलब है कि राहुल गांधी की सदन से अयोग्यता के खिलाफ सोमवार का कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़े पहनकर सदन के सामने जमकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन में तेलंगाना में प्रतिद्वंद्वी पार्टी चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति,शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ "काली शर्ट" पहनकर शमिल हुए । माफी की मांग को लेकर भाजपा पर राहुल गांधी के "सावरकर नहीं" तंज कसने के बाद, उद्धव ठाकरे ने रविवार को उन्हें चेतावनी दी थी कि विनायक सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में "दरार" पैदा होगी।
17 विपक्षी दल जिन्होंने कांग्रेस की इस बैठक में हिस्सा लिया उनमें आईएनसी, डीएमके, एसपी, जेडीयू, बीआरएस, सीपीएम, आरजेडी, एनसीपी, सीपीआई, आईयूएमएल, एमडीएमके, केसी, टीएमसी, आरएसपी, आप, जम्मू-कश्मीर एनसी और शिवसेना (यूबीटी) शामिल है।
-
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications