'पीएम मोदी हैं स्वामी विवेकानंद का दूसरा अवतार', बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दिया बयान
पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद की ओर पीएम मोदी की तुलना भारत की एक बड़ी हस्ती से गई। बीजेपी सांसद ने कहा कि पीएम मॉर्डन इंडिया के स्वामी विवेकानंद हैं।

भाजपा के कई ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ते। वे मौजूदा पीएम की तुलना देश की कई बड़ी हस्तियों से भी कर देते हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद सौमित्र खान (MP Saumitra Khan) ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने पीएम मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से की। उन्होंने पुनर्जन्म का दावा किया और कहा कि पीएम मोदी ही स्वामी विवेकानंद के अवतार हैं।
पश्चिम बंगाल (West Begal) के बांकुरा में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक नए रूप में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ है। स्वामी विवेकानंद हमारे लिए भगवान के समान हैं। पीएम मोदी जिस तरह से देश और लोगों की सेवा कर रहे हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वे आधुनिक भारत के स्वामी विवेकानंद हैं।
बता दें की सौमित्र खान पश्चिम बंगाल के बीजेपी उपाध्यक्ष हैं। वे विशनपुर से सांसद भी हैं। इससे पहले एक बार वे विधायक भी रह चुके हैं। स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के मौके पर वे बांकुरा में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौजूदा भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। सांसद सौमित्र खान ने अपने बयान के बाद तर्क देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगाया है। वे खुद के लिए कोई अपेक्षा नहीं रखते। ऐसे में अगर उन्हें आधुनिक भारत का विवेकानंद कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications