पीएम मोदी ने बंगाल BJP के सांसदों को बुलाया ब्रेकफास्ट पर, बीरभूम हिंसा पर चर्चा
नई दिल्ली, 28 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बंगाल के भाजपा सांसदों के साथ बैठक करने वाले हैं। पीएम मोदी और बीजेपी के सांसदों के बीच ये बैठक बीरभूम हत्याकांड के मद्देनजर हो रही है।एम मोदी ने सांसदों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है। बीरभूम हिंसा मामले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल बीजेपी सासंदों को प्रधानमंत्री आवास में आमंत्रित किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक संसद के चालू बजट सत्र के लिए बंगाल से बीजेपी सांसद दिल्ली में हैं। इन सांसदों को बुधवार सुबह 8.30 बजे पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल होना है। श्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हुई हिंसा में झुलसी एक महिला की सोमवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट के बोगतुई नरसंहार कांड की घटना के बाद बंगाल की राजनीतिक गरमाई हुई है। सीएम ममता बनर्जी ने इस नरसंहार के पीछे बड़ी साजिश बताया है। वहीं हमले में झुलसी एक महिला की सोमवार को अस्पताल में मौत हो जाने के बाद आगजनी की घटना में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। इससे पहले बीजेपी सांसदों ने हाथ में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की हैं।
वहीं दूसरी ओर आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। टीएमसी और भाजपा के विधायकों ने बीरभूम हिंसा मामले को लेकर तीखी झड़प के बाद एक दूसरे पर घूसे बरसाए, जिसके बाद अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी सहित पांच भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया। विधानसभा सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और वे अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए तथा बीरभूम हिंसा की पृष्ठभूमि में राज्य की 'बिगड़ती' स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान की मांग करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications