लोकसभा चुनाव: पोस्टर विवाद के बीच बशीरहाट की BJP कैंडिडेट रेखा को PM मोदी ने किया फोन, TMC का आरोपों से इनकार
Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की राजनीती में एक बार गरमाहट आ गई है। बशीरहाट से रेखा पात्रा को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी और टीएमसी आमने सामने आ गई है। रेखा पात्रा की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद कुछ स्थानों पर उनके खिलाफ पोस्टर दिखाई दिए हैं।
वहीं, पोस्टर वार के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रेखा पात्रा को फोन किया है। उन्होंने उनसे उनकी प्रचार तैयारियों, लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों पर बात की। वहीं, रेखा पात्रा ने संदेशखाली में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों के बारे में बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें शक्ति स्वरूपा भी कहा।

टीएमसी ने आरोपों का किया खंडन
बता दें कि हाथ से लिखे पोस्टर में बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा की उम्मीदवारी की निंदा की है। वहीं, बीजेपी ने रेखा पात्रा के खिलाफ पोस्टर लगाने के लिए टीएमसी पर सवाल खड़े किए हैं। उधर, टीएमसी ने इस आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
संदेशखाली की स्थिति 2011 से ही चिंता का विषय
रेखा पात्रा ने पीएम मोदी से कहा कि संदेशखाली की स्थिति 2011 से ही चिंता का विषय बनी हुई है। अगर हमें स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अनुमति दी जाती तो यह स्थिति नहीं होती। मैं यहां के लोगों के सम्मान की रक्षा करना चाहती हूं। यह लड़ाई जारी रहेगी।
हम सबके लिए लड़ेंगे- रेखा पात्रा
उन्होंने कहा कि टीएमसी की कुछ महिलाएं मेरी उम्मीदवारी के खिलाफ थीं। हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। हम सबके लिए लड़ेंगे। हम कोशिश करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सम्मान वापस मिले। बता दें कि रेखा पात्रा को बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है, जो अभी तक आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल नहीं हुई हैं। संदेशखाली बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- Today in Politics : पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं, आप ने कहा- 'नहीं खेलेंगे रंग'












Click it and Unblock the Notifications