Today in Politics : पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं, आप ने कहा- 'नहीं खेलेंगे रंग'
Today in Politics: पीएम मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने आज देशवासियों को होली की बधाई दी है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबको twitter पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि'सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।'
AAP का विरोध प्रदर्शन जारी
तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज AAP नेता होली नहीं मनाएंगे और जनता के बीच जाकर लोगों से मिलेंगे , तो वहीं रविवार को आप और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने एक बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता की थी और उसके बाद कहा था कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को INDIA ब्लॉक की मेगा रैली होगी।
भाजपा का होली मिलन समारोह
आज बीजेपी का एमपी में होली मिलन कार्यक्रम है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर आज भाजपा की ओर से होली मिलन आयोजन करगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों व वरिष्ठ कार्यकताओं से आज मिलेंगे और फिर उन्हें होली की मुबारकबाद देंगे।
सभी देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं!
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि रंगों के त्योहार होली की आप सभी देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं!यह पर्व सभी भारतवासियों में एकता, भाईचारा और सौहार्द बढ़ाए, ऐसी कामना करता हूं।'
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Arvind Kejriwal Gujarat Rally: अमरेली की सभा में केजरीवाल ने भरी हुंकार, 'गुजरात में अब होगा परिवर्तन' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications