'महिलाएं असुरक्षित, TMC दोषियों को बचा रही, हमें मिलकर मुक्ति दिलानी', कोलकाता गैंगरेप पर PM मोदी का हमला

PM Modi Bengal visit: बिहार के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। दुर्गापुर में उन्होंने तेल और गैस, ऊर्जा, सड़क और रेल से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक ढांचे को नई रफ्तार देने के साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मां, माटी और मानुष की बात करने वाली पार्टी द्वारा महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार मुझे बेहद पीड़ा और गुस्सा देता है। यह और भी दुखद है कि ये सब कुछ उस धरती पर हो रहा है जहाँ कादंबिनी गांगुली जैसी महान बेटी ने जन्म लिया जो भारत की पहली पश्चिमी शिक्षा प्राप्त महिला डॉक्टर थीं। लेकिन आज हालात ये हैं कि अस्पताल भी हमारी बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोपियों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

PM Modi Bengal visit

'हमें मिलकर बंगाल को इस निर्ममता से मुक्ति दिलानी है'

पीएम मोदी ने कहा कि, आज पश्चिम बंगाल में अस्पताल भी बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। जब यहां एक डॉक्टर बेटी के साथ अत्याचार हुआ, तो टीएमसी सरकार आरोपियों को बचाने में जुट गई। इस घटना से देश अभी उबरा भी नहीं था कि एक और कॉलेज में एक और बेटी के साथ भयंकर अत्याचार किया गया। इस घटना के आरोपियों का कनेक्शन भी टीएमसी से निकला है। हमें मिलकर बंगाल को इस निर्ममता से मुक्ति दिलानी है।

'शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है'

टीएमसी सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार और अपराध के जरिए बर्बाद कर रही है। हजारों शिक्षक आज बेरोजगार हैं, और इसकी वजह टीएमसी सरकार का संगठित घोटाला है... यहां तक कि कोर्ट ने भी इसे 'सिस्टमेटिक फ्रॉड' बताया है। टीएमसी और लेफ्ट ने सालों तक दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चलाई। इस दौरान इनको बांग्ला भाषा की याद तक नहीं आई। ये भाजपा सरकार है, जिसने बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया।

'बंगाल देश के विकास का प्रमुख केंद्र हुआ करता था'

एक समय था जब पश्चिम बंगाल देश के विकास का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। यह व्यापार और उद्योग का एक ऐसा चमकता सितारा था, जो देशभर के लोगों को अवसरों की तलाश में अपनी ओर खींचता था। दुर्गापुर, वर्धमान और आसनसोल जैसे शहरों ने भारत की औद्योगिक तरक्की को गति देने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज बंगाल के युवाओं को बेहतर भविष्य की तलाश में राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है। जहां कभी नए उद्योग खुलते थे, अब वहां पहले से मौजूद कारोबार भी बंद हो रहे हैं। ऐसे हालात में बंगाल को इस कठिन दौर से बाहर निकालना बेहद जरूरी हो गया है। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, वे न सिर्फ विकास की नई रफ्तार का प्रतीक हैं, बल्कि इस क्षेत्र में उम्मीद और प्रगति की एक नई रोशनी भी लेकर आए हैं।

BJP ने पश्चिम बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं- PM

पीएम मोदी ने कहा कि, यह सावन का पवित्र महीना है, और ऐसे पावन समय में मुझे पश्चिम बंगाल के विकास पर्व का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। अभी थोड़ी देर पहले, ₹5,400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं। भाजपा, एक समृद्ध पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है। भाजपा एक विकसित पश्चिम बंगाल का निर्माण करना चाहती है। ये सारी परियोजनाएं, इस सपने को साकार करने का प्रयास हैं।

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'हमारे देश का हर नागरिक आज एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है - भारत को विकसित राष्ट्र बनाना। यह संकल्प तीन मजबूत स्तंभों पर आधारित है:

🔹 विकास के ज़रिए सशक्तिकरण,
🔹 रोज़गार के ज़रिए आत्मनिर्भरता,
🔹 और सुशासन के ज़रिए संवेदनशीलता और करुणा।

यही हमारी सरकार की नीति है, और यही हमारे नए भारत की पहचान बनेगी - एक ऐसा भारत जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा हो।'

ये भी पढ़ें बिहार चुनाव से पहले बड़ा दांव! PM मोदी की मोतिहारी रैली में तोहफों की लगेगी झड़ी, किन सीटों पर है खास नजर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+