पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों का ऐलान, 8 जुलाई को एक चरण में वोटिंग, 11 को काउंटिंग
West Bengal Panchayat elections 2023: बंगाल में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। 8 जुलाई को एक चरण में वोटिंग होगी, जिसके बाद 11 जुलाई को नतीजे आएंगे।

West Bengal Panchayat elections 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है। एक ही चरण में पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतदान होगा, जिसके परिणाम 11 जुलाई को आएंगे।
कोलकाता में राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को होंगे। चुनाव एक ही चरण में होगा। 11 जुलाई को मतगणना होगी। ऐसे में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आज से राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार से प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिसकी अंतिम तारीख 15 जून होगी। वहीं 20 जून को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख तय की गई है। 8 जुलाई को वोटिंग सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी। चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा।
आपको बता दें कि पिछली बार की तरह इस साल भी 22 जिलों के पंचायत चुनाव एक ही फेज में होंगे।राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में दो स्तरीय पंचायत चुनाव और बाकी राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 8 जुलाई को होगा। जानिए सीटों के बारे मे।
- 3317 ग्राम पंचायत- 63,263 सीटें
- 341 पंचायत- 9730 सीटें
- 21 जिला परिषद- 928 सीटें
त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद शामिल हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने 2018 के पंचायत चुनावों में जीत हासिल की थी। टीएमसी ने जिला परिषद की 95%, पंचायत समिति की 90% और ग्राम पंचायत की 73% सीटों पर जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications