West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी के काफिले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Suvendu Adhikari: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह एनएच पार कर रहा था तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के पूरबा मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार देर रात यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान शेख इसराफिल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जो व्यक्ति बीजेपी नेता के काफिले के चपेट में आया, वह सड़क किनारे था। इस बीच गाड़ी की चपेट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि शेख इसराफिल पेट्रोल पंप के पास एनएच पार कर रहा था। तभी गुरुवार रात 10:30 बजे सुवेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Recommended Video

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें अभी ये पुष्टि करनी है कि ये कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल थी या नहीं। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार सुवेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल थी।
इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि के अधिग्रहण में अनुदान को ममता सरकार की फिजूलखर्ची बताया था। उन्होंने कहा कि जब बंगाल को वित्तीय संकट की परिस्थितियां को ऐसे में इस तरह की फिजूलखर्ची क्यों की जा रही है।
दरअसल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले के बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी। जिसमें सीएम ममता ने घोषणा की कि उनकी सरकार राज्य में 10 लाख युवाओं को सुरक्षित आजीविका खोजने में मदद करेगी। उन्होंने दो लाख युवाओं में से प्रत्येक को अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें- पं बंगाल: पेड़ से लटकता मिला साधु का शव, BJP नेता सुवेंदु ने TMC पर लगाया आरोप, कहा- लिया अतीक का बदला












Click it and Unblock the Notifications