पं बंगाल: पेड़ से लटकता मिला साधु का शव, BJP नेता सुवेंदु ने TMC पर लगाया आरोप, कहा- लिया अतीक का बदला
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मंदिर प्रांगण के अंदर एक अघोरी का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, बीजेपी नेता ने TMC पर निशाना साधा है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बेहिरा में स्थित काली मंदिर प्रांगण में एक अघोरी साधु का शव पेड़ से लटकता मिला। साधु का शव मिलने के बाद जहां इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, बीजेपी ने सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को इस वारदात के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीरभूम में साधु की हत्या यूपी में माफिया अतीक अहमद की मौत का बदला लेने के मकसद से की गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे पूरे पश्चिम बंगाल से हिंदू भिक्षु और आध्यात्मिक गुरूओं के फोन आ रहे हैं। जो अघोरी पंथ के साधु भुवन बाबा की अप्राकृतिक मृत्यु के दर्दनाक समाचार से व्याकुल हैं। इसके लिए वो राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से पूरी घटना की जांच कराने की मांग की है।
इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने आगे बताया कि बीरभूम में साधु की हत्या अतीक की मौत का बदला लेने के लिए की गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि साधु भुवन बाबा के शव के पास से एक सुसाइड नोट और एक सोने की अंगूठी बरामद हुई है। वहीं, स्थानीय लोग संत की मौत से काफी आक्रोशित हैं।
वहीं, बीजेपी के इन आरोपों पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि कोई भी हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन, बीजेपी मौत पर भी अपनी गिद्ध राजनीति का गलत इस्तेमाल करती है तो उसे नीमतल्ला और केओड़तला में पार्टी यूनिट खोलकर शवों को गिनना चाहिए।
वहीं, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही हैं। वहीं, उनके बड़े भाई ने दावा किया है कि सुसाइड नोट में लिखी लिखावट उनके भाई की नहीं है। उसकी हत्या कर मामले को रफा दफा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications