नंदीग्राम में फिर से वोटों की गिनती की टीएमसी की मांग को चुनाव आयोग ने किया खारिज
कोलकाता, 3 मई: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती फिर से कराए जाने तृणमूल कांग्रेस की मांग को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। नंदीग्राम के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार रात को कोलकाता में चुनाव आयोग के कार्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला था। टीएमसी की ओर से कहा गया है कि नंदीग्राम में गिनती के दौरान गड़बड़ी करते हुए ममता बनर्जी को हराया गया है। ऐसे में फिर से नंदीग्राम में वोट गिने जाएं। इस अनुरोध को चुनाव आयोग ने नहीं माना है।

नंदीग्राम सीट पर टीएमसी की ममता बनर्जी नजदीकी मुकाबले में भाजपा से सुवेंदु अधिकारी से 1956 वोटों से हार गई हैं। इस सीट के परिणामों को लेकर काफी गफलत देखने को मिली। पहले ममता बनर्जी को 1200 वोटों से जीता हुआ घोषित किया गया फिर कुछ देर बाद में सुवेंदु अधिकारी को जीता हुआ घोषित कर दिया। जिस पर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि नतीजों से छेड़छाड़ की गई है।
नंदीग्राम के नतीजों को लेकर ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कुछ हेरफेर की गई और दूसरे नतीजे बता दिए गए। इसको लेकर वह कोर्ट जाएंगी और जल्द इसका खुलासा करेंगी। उन्होंने कहा, नंदीग्राम में जो हुआ, भूल जाओ। नंदीग्राम के बारे में चिंता मत करो। नंदीग्राम के लोगों का जो जनादेश है, मैं उसे स्वीकार करती हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ी जीत मिली है। कुल 292 सीटों के लिए हुए चुनाव में जो रुझान अब तक मिले हैं। उसमें 213 सीटों पर टीएमसी को मिली है। बीजेपी ने 77 सीटें जीती हैं। वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन की चुनाव में करारी हार हुई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications