'बख्शा नहीं जाएगा', मुर्शिदाबाद हिंसा पर CM ममता ने दी सख्त चेतावनी, लोगों से उकसावे में ना आने की अपील
Murshidabad Violence: नए साल के मौके पर जब पूरा बंगाल पोइला बैसाखी की खुशियों में डूबा था, तब मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा ने जश्न को मायूस कर दिया। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्वक प्रदर्शन का हक है, लेकिन कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।
इस पर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ कड़ी प्रतिक्रिया दी, बल्कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ममता ने लोगों से अपील की कि भड़कावे में आए बिना शांति बनाए रखें, क्योंकि असली ताकत शांति में ही है।

'उकसावे में न आएं, वही असली विजेता है'
मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, "अगर कोई उकसाता है तो भी धैर्य रखें। जो उकसावे में नहीं आता, वही सच्चा विजेता होता है। धर्म से ऊपर इंसानियत होती है। अगर आप लोगों से प्यार करेंगे, तो सबका दिल जीत सकते हैं। लेकिन खुद को सबसे अलग करेंगे तो किसी को नहीं जीत पाएंगे।"
ये भी पढ़ें: Kalighat Skywalk: स्काईवॉक से बदली कोलकाता के कालीघाट की तस्वीर, CM ममता ने किया उद्घाटन
कालीघाट स्काईवॉक की तारीफ, सरकार ने उठाया ज्यादातर खर्च
कालीघाट मंदिर के पास बने नए स्काईवॉक को लेकर ममता बनर्जी ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट का 99 फीसदी खर्च राज्य सरकार ने किया है। मंदिर पर लगे सोने के कलश को रिलायंस ने अपनी इच्छा से बनाया है, जिसकी इजाजत उन्होंने ही दी थी।
भांगर में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा
सोमवार को कोलकाता के भांगर इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों से भरी बसों को रास्ते में रोका गया, जिसके बाद भीड़ भड़क गई। उपद्रवियों ने पुलिस वैन और बाइकों को नुकसान पहुंचाया। इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
'सरकार हर पीड़ित के साथ है'
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ है, चाहे वह किसी भी समुदाय या वर्ग से क्यों न हो। उन्होंने कहा कि सरकार शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें: Bengal Violence: मुर्शिदाबाद के बाद दक्षिण 24 परगना में भड़की हिंसा, पुलिस पर हमला, कई गाड़ियों में लगाई आग












Click it and Unblock the Notifications