Bengal Violence: मुर्शिदाबाद के बाद दक्षिण 24 परगना में भड़की हिंसा, पुलिस पर हमला, कई गाड़ियों में लगाई आग
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून को लेकर फिर भड़की हिंसा का केंद्र अब दक्षिण 24 परगना का भांगड़ बना गया है। जैसे ही मुर्शिदाबाद में हालात सामान्य होने की ओर बढ़े, वैसे ही दक्षिण 24 परगना में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया और एक पुलिस बस को पलट दिया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने सड़कों को जाम किया और शहर में कई स्थानों पर हिंसा फैलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि, पुलिस की बाइक जलाई गई और सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
ये भी पढ़ें Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद में क्यों भड़की हिंसा? जलते बंगाल ने दीदी की सियासत पर खड़े किए कई सवाल
दो लोग गिरफ्तार
वहीं इस हिंसा के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। यह हिंसा उस समय भड़की जब इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थक कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर एक रैली में भाग लेने जा रहे थे।
यह रैली वक्फ कानून के खिलाफ आयोजित की गई थी और इसे पार्टी के विधायक नौशाद सिद्दीकी को संबोधित करना था। हालांकि, पुलिस ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन फिर भी समर्थकों ने रैली की।
पुलिस पर हमला
घाटकपुकुर में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेड्स लगाए गए। लेकिन प्रदर्शन कारियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।
मुर्शिदाबाद में 3 लोगों का हुई थी मौत
यह हिंसा ऐसे समय पर हुई है जब मुर्शिदाबाद में हाल ही में इसी कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उस घटना में 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, कलकत्ता हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि, मुर्शिदाबाद सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
ये भी पढ़ें Bengal Violence: बंगाल में बेकाबू बवाल, 3 की मौत, 150 गिरफ्तार, पैरामिलिट्री के जवानों ने संभाली कमान












Click it and Unblock the Notifications