Kalighat Skywalk: स्काईवॉक से बदली कोलकाता के कालीघाट की तस्वीर, CM ममता ने किया उद्घाटन
Kalighat Skywalk: कोलकाता का ऐतिहासिक कालीघाट इलाका अब पहले से और भी ज्यादा आकर्षक और सुविधाजनक बन गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नए साल से ठीक पहले कालीघाट स्काईवॉक समेत तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
यह स्काईवॉक ना सिर्फ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है, बल्कि कालीघाट के सौंदर्य को भी और निखार दिया है। मुख्यमंत्री ने जब स्काईवॉक की पहली झलक दिखाई, तो लोगों की भीड़ खुशी से झूम उठी। काली मंदिर के आसपास की भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या से अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक के साथ ही मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और हाजरा पार्क में हाकर कॉर्नर का निर्माण भी पूरा हो गया है। इन तीनों प्रोजेक्ट्स से ना सिर्फ स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और सामाजिक बदलाव की दिशा में कदम है।
ये भी पढ़ें: 'मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए ममता सरकार जिम्मेदार', बंगाल BJP प्रमुख ने मालदा राहत शिविर के दौरे के बाद बोला हमला
तीन बड़ी परियोजनाएं शुरू
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिर्फ स्काईवॉक ही नहीं, बल्कि कालीघाट मंदिर के सौंदर्यीकरण और नए हाकर कॉर्नर का भी उद्घाटन किया। हाजरा पार्क में शिफ्ट किए गए हाकरों के लिए तैयार किए गए इस हाकर कॉर्नर में अब व्यवस्थित ढंग से दुकानें लगेंगी। कुल 176 दुकानों वाली यह नई इमारत इलाके में व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद होगी।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee inaugurates the Kalighat Skywalk at Kalighat in Kolkata.
(Video Source: I&CA Department, Government of West Bengal) pic.twitter.com/JAN9EmFBad
— ANI (@ANI) April 14, 2025
कोलकाता में कालीघाट स्काईवॉक का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee offered prayers at Kalighat Temple in Kolkata after inaugurating the Kalighat Skywalk in Kolkata.
(Video: I&CA Department, Government of West Bengal) pic.twitter.com/9DcjOIRlpl
— ANI (@ANI) April 14, 2025
स्काईवॉक से मिलेगा जाम से निजात
करीब 450 मीटर लंबा कालीघाट स्काईवॉक एसपी मुखर्जी रोड से काली मंदिर रोड तक बनाया गया है। इसमें चढ़ने के लिए एस्केलेटर (चलती सीढ़ियाँ) भी लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्काईवॉक से इलाके की भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, जिससे राहगीरों को सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाएँ भी कम होंगी।
राज्य सरकार ने दी 125 करोड़ की राशि
इस पूरी परियोजना पर 125 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें से 99% राशि राज्य सरकार ने दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कालीघाट मंदिर की एक चोटी को सोने से सजाया गया है, जिसे रिलायंस ने किया है। ममता बनर्जी ने इस मौके पर कहा, "धर्म किसी एक का नहीं, सबका होता है। हम सभी धर्मों और त्योहारों को एक साथ मनाते हैं।"
स्काईवॉक से बढ़ेगा पर्यटन
इस स्काईवॉक के बनने से अब कालीघाट आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए रास्ता आसान हो गया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा।
ये भी पढ़ें: 'हम कोलकाता ठप कर देंगे', कौन हैं ममता के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी, जो वक्फ कानून पर दे रहे हैं खुलेआम धमकी












Click it and Unblock the Notifications