पश्चिम बंगाल नाबालिग दुष्कर्म-हत्या मामला: दिनाजपुर में 30 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक इंटरनेट बंद, इलाके में तनाव
West Bengal Rape Murder Minor Girl: नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में हिंसा काफी भड़क गई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

West Bengal Rape Murder Minor Girl: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में भड़की हिंसा को देखते हिए इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 30 अप्रैल की सुबह 08:00 बजे तक इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
उत्तर दिनाजपुर में रायगंज पुलिस जिले के अंतर्गत पीएस कालियागंज को कवर करने वाले कालियागंज सामुदायिक विकास खंड में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
Recommended Video

बता दें कि पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद हिंसा भड़क गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे।
इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव भी किया था। पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की भी कोशिश की थी। इसके साथ ही संपत्तियों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।
बता दें कि शनिवार को 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद हिंसा भड़क गई। रिपोर्ट के अनुसार, 20 साल के युवक ने लड़की के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
घटना के बाद कालियागंज के निवासियों ने सड़क को बंद कर दिया था और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और स्टन गैन का प्रयोग भीड़ को तितर-बितर करने के लिए किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने NIA को स्थानांतरित की जांच पुलिस ने बताया कि दो पक्षों के बीच शुक्रवार को भी झड़प हुई थी, इस दौरान पुलिस को लाठीचार्च करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में Ram Navami के दौरान भड़की थी हिंसा, कलकत्ता हाईकोर्ट ने NIA को स्थानांतरित की जांच












Click it and Unblock the Notifications