पश्चिम बंगाल में Ram Navami के दौरान भड़की थी हिंसा, कलकत्ता हाईकोर्ट ने NIA को स्थानांतरित की जांच
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और दलखोला समेत अन्य हिस्सों में पिछले दिनों राम नवमी के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अब इस की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए करेंगी। यह आदेश कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए है।

Ram Navami violence: पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के हावड़ा और दलखोला समेत अन्य हिस्सों में रामनवमी के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा की जांच एनआईए (NIA) को स्थानांतरित कर दी गई है। यानी रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच अब एनआईए करेगी।
जांच केंद्रीय एजेंसी एनआईए को स्थानांतरित करने के आदेश कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए है। बता दें, पिछले दिनों रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा हुई थी। दो समूहों के बीच झड़प के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई थी और पथराव किया गया था।
इस दौरान कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी बंगाल में हिंसा के दौरान सरकारी वाहनों समेत निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा गया था। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।
Recommended Video

इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को की एनआइए जांच का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने बंगाल पुलिस को इस हिंसा की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज एनआइए को सौंपने का निर्देश दिया है।
खबर के मुताबिक, भाजपा विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में रामनवमी पर हुई हिंसा की एनआइए जांच की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी।












Click it and Unblock the Notifications