Howrah Fire: बंगाल के हावड़ा में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद, VIDEO
Howrah Fire News: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीषण आग की घटना सामने आई है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं। घटना किस कारण से हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इलाके में भारी नुकसान हुआ हो। आसपास बिल्डिंग नजर आ रही हैं। अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
बताया जा रहा है कि यह आग हावड़ा थाना अंतर्गत नित्यानंद मुखर्जी रोड स्थित पोड़ाहाट में लगी है। आग काफी तेजी से पोड़ाहाट की तरफ फैल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह आग करीब रात के 1 बजे लगी। लेकिन अभी तक आग को बुझाया नहीं जा सका है। इलाके में लोगों को इधर उधर भागते देखा गया है। वहीं आग की चपेट में बिजली के तार के आने से पावर कट की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां देखें video












Click it and Unblock the Notifications