ममता बनर्जी ने बीजेपी नेता को कॉल कर चुनाव में मांगी मदद, बोलीं- क्या है तुम्हारी डिमांड
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए शनिवार यानी कि 27 मार्च को पहले चरण का मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में फोन टेप ने एंट्री ली जिसमें ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच की बातचीत है। इसके बाद अब बीजेपी की तरफ से एक और ऑडियो टेप जारी किया गया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने बीजेपी नेता प्रलय पॉल को फोन कर चुनाव में मदद मांग रही हैं। आपको बता दें कि प्रलय पॉल पहले टीएमसी में थे और ममता बनर्जी के करीबियों में उनकी गिनती होती थी।

नंदीग्राम में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष प्रलय पॉल का कहना है कि ममता बनर्जी ने फोन कर उन्हें नंदीग्राम चुनाव में समर्थन की मांग की और कहा कि तुम्हारी डिमांड क्या है। प्रलय का कहना है कि ममता बनर्जी चाहती हैं मैं टीएमसी ज्वाइंन करूं और उनके साथ फिर से काम करूं। प्रलय रॉय ने कहा कि मैं शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार के साथ लंबे समय से हूं। मैं अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हूं और उसी के लिए काम करुंगा। वीडियो टेप में सुना जा सकता है कि प्रलय रॉय कह रहे हैं कि दीदी अब मैं पार्टी से आ गया हूं। किसी भी पार्टी से विश्वासघात नहीं करेंगे। प्राण देकर भी बीजेपी के साथ रहेंगे।
प्रलय ने आगे कहा कि उस परिवार (शुभेंदु अधिकारी का परिवार) ने माकपा के अत्याचार से उनकी रक्षा की थी। आप इतनी बड़ी नेत्री होने के बावजूद फोन किया है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बीजेपी ने कहा कि ममता दीदी ने जिले के बीजेपी उपाध्यक्ष को फोन कर मदद की मांग की है। वो इसबार नंदीग्राम हारने वाली है और उनकी कॉल में हार का डर साफ दिख रहा है। आपको बता दें कि इस ऑडियो टेप की सत्यता को लेकर वनइंडिया किसी भी तरह कोई दावा नहीं करता। हम सिर्फ आपको वही बता रहे हैं जो बीजेपी के सोशल मीडिया चीफ अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Massive! Mamata Banerjee calls Proloy Pal, BJP’s district Vice President in Nandigram and pleads for help!
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 27, 2021
Proloy tells her that he was humiliated in TMC and he along with this family cannot betray the BJP.
Pishi is definitely losing Nandigram and TMC Bengal...#AmarVoteBJPKe pic.twitter.com/EqKEwvsy3Z












Click it and Unblock the Notifications