मोदी पर ममता बनर्जी का तीखा प्रहार, बोलीं- 7 बार MP रही लेकिन इतना निर्दयी PM नहीं देखा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को सियासी हलचल काफी तेज रही। जहां पीएम मोदी ने बाकुड़ा में रैली की तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक के बाद एक कई रैलियों को संबोधित किया। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें अब तक का सबसे निर्दयी और क्रूर प्रधानमंत्री तक करार दे दिया। वही ममता ने बीजेपी की तुलना रावण दुर्योधन और आंतकियों से कर डाली।

mamata banerjee says I was Lok Sabha MP seven times But I have never seen such a ruthless, cruel PM

रविवार को नंदकुमार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, बीजेपी पार्टी का मतलब भारतीय जघन्नो(खराब) पार्टी है। मैं सात बार लोकसभा सांसद रही और मैंने कई प्रधानमंत्री देखे हैं। लेकिन मैंने ऐसा निर्दयी, क्रूर पीएम कभी नहीं देखा। भाजपा राक्षसों, रावण, दुर्योधन, दुशासन, और आतंकियों की पार्टी है। ममता बनर्जी लगातार पीएम मोदी पर और अमित शाह पर अपनी रैलियों में निशाना साध रही हैं।

इससे पहले ममता ने सुवेंदु अधिकारी के परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, उन्‍हें गद्दार (सुवेंदु अधिकारी) के बारे में समय रहते सही जानकारी ही नहीं मिल सकी। उन्‍होंने सुवेंदु अधिकारी पर आरोप लगाया कि जब वह सहकारी बैंकों और राज्य सरकार के विभिन्न शीर्ष पदों पर बैठे थे, तब उन्‍होंने 5 हजार करोड़ का गबन किया था। ममता बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि मेदिनीपुर को सुवेंदु अधिकारी के कुशासन से मुक्त कर दिया जाए। मैंने मेदिनीपुर के लोगों के लिए बहुत मेहनत की है लेकिन गद्दार ने सारा श्रेय ले लिया।

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ ही 2 मई को होगी। तारीखों के ऐलान के बाद तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने पर शुक्रवार को सवाल उठाया हैं। केरल और तमिलनाडु में चुनाव एक चरण में छह अप्रैल को होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+