ममता सरकार का एक और बड़ा फैसला, प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विजिटर पद से भी हटाए जाएंगे राज्यपाल

कोलकाता, 28 मई: पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रही तनातनी अब और बढ़ती जा रही है। ममता सरकार ने निजी यूनिवर्सिटी में भी राज्यपाल के अधिकार सीमिति करने की कवायद शुरू कर दी है। ममता सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों में राज्यपाल को विजिटर पद से हटाने और उनकी जगह राज्य के शिक्षा मंत्री को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले ममता राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति अब राज्यपाल नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री बनाने की कवायद शुरू कर चुकी हैं।

mamata banerjee plans to replace governor as visitor to private univarsities

शिक्षा विभाग से लीक हुई जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने फैसला किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल जगदीप धनखड़ की जगह 17 राज्य-संचालित विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में कार्य करेगीं। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु निजी विश्वविद्यालयों के आगंतुक हों और इस कदम को लागू करने के लिए विधानसभा के अगले सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा।

टीएमसी के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन और राज्य महासचिव कुणाल घोष ने इस मामले की जानकारी ना होने की बात कही है। वहीं कुणाल घोष ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार जो कर रही है वह जरूरी कदम है। जो यह तर्क देते हैं कि ये पद राजनेताओं के लिए नहीं हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। घोष ने गुरुवार को राज्यपाल को "भारतीय जनता पार्टी का एजेंट" कहा था। इस कदम को तुरंत धनखड़ और टीएमसी के बीच लंबे समय से चल रही लड़ाई के नतीजे के रूप में देखा गया।

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि, स्वतंत्रता के बाद से, प्रधानमंत्री डिफ़ॉल्ट रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालयों के चांसलर रहे हैं, जबकि राज्यों में राज्यपाल इस पद पर आसीन होते हैं। जो निजी विश्वविद्यालयों के भी विजिटर होते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती, बंगाल का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है। वहीं राज्य में निजी विश्वविद्यालय सेंट जेवियर विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग और प्रबंधन विश्वविद्यालय, सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय, सीकॉम कौशल विश्वविद्यालय, नियोतिया विश्वविद्यालय, जेआईएस विश्वविद्यालय, ब्रेनवेयर विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय और एडमास विश्वविद्यालय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+