'BJP कुछ नेताओं को लाभ पहुंचने के लिए LIC व बैंकों के पैसे का इस्तेमाल कर रही है', ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बैकों के पैसे का गलत इस्तेमाल कर रही है।

mamata benarjee

अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। पूरे विपक्ष ने अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से कराने की मांग की। साथ ही इस मुद्दे पर हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा को कार्यवाही शुरू होते ही पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर अगले दिन तक के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं, अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए जीवन बीमा निगम (LIC) और राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा लोगों के पैसे का इस्तेमाल कर रही है। दरअसल, बनर्जी पुरबा बर्धमान जिले में एक समारोह बोल रही थी। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि बुधवार को बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।

बनर्जी ने यहीं नहीं, रुकी उन्होंने कहा, "केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई... कुछ लोगों को टेलीफोन कॉल किए गए और उनसे कई हजार करोड़ रुपए डालने को कहा गया।" केंद्रीय बजट को "झूठ से भरा" बताते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़े-बड़े दावे कर रहा है।

Recommended Video

    West Bengal: Mamata Govt. ने Cable Operators के लिए जारी की एडवायजरी | वनइंडिया हिंदी | *News

    आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले भी वह कई बार केंद्र की मोदी सरकार को ईडी और सीबीआई के इस्तेमाल को लेकर भी हमला बोल चुकी हैं।

    ये भी पढ़ें- Gold Price: सोने में बेतहाशा बढ़ोतरी, एक ही झटके में 1157 रु महंगी हुई चांदी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का भाव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+