Gold Price: सोने में बेतहाशा बढ़ोतरी, एक ही झटके में 1157 रु महंगी हुई चांदी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का भ
Gold Price: सोने में बेतहाशा बढ़ोतरी, एक ही झटके में 1157 रु महंगी हुई चांदी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सोना हप्ते के पहले दिन ही तेजी से बढ़ने लगा है। सोने के दाम में आए इस बड़े बदलाव की बड़ी वजह रूस है। रूस पर जी 7 देशों द्वारा प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है, जिसका असर भारत में सोने की कीमत पर देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत शुक्रवार को मुकाबले 192 रुपए तक बढ़ गया और सोने के दाम 51 हजार रुपए के पार हो गया। सोने के अलावा चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। चांदी आज 1157 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया।

आज सोने की कीमत में तेजी
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर भाव में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 60507 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को सोने की कीमत 51021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 59350 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज तेजी के साथ 51021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50817 रुपर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46735 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38266 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

ग्लोबल मार्केट में आज की कीमत
सोने की कीमत अगर ग्लोबल मार्केट में देखें तो आज वहां सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से कीमत में उछाल दिखने को मिला है। अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,835.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी का हाजिर भाव 21.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोने के आयात पर पाबंदी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। जी7 देशों ने पहले रूस से क्रूड ऑयल आयात पर पाबंदी लगाई तो अब सोने के आयात पर भी रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। जी7 देशों द्वारा रूस प्रतिबंध लगाए जाने के अलावा आर्थिक आंकड़ों और ग्रोथ में सुस्ती के अनुमान के चलते सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Price Today: चांदी ने दिया झटका, अचानक ₹11,250 हुई महंगी, अब आपके शहर में ये है 100 ग्राम सिल्वर रेट -
Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 4000 महंगी, अब कितने का मिल रहा 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट












Click it and Unblock the Notifications