Mamata Banerjee बालासोर रेल हादसे पर आक्रामक, पूछा- क्या सच्चाई छिपाने के लिए CBI जांच के आदेश
Mamata Banerjee ने पूछा है कि ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे की सीबीआई जांच के आदेश सच्चाई छिपाने के लिए दिए गए हैं। बता दें कि हादसे के अगले ही दिन मृतकों के आंकड़े पर रेल मंत्री और ममता मीडिया के सामने असहमत दिखे थे।

Mamata Banerjee केंद्र सरकार से तीखे सवालों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पश्चिम बंगाल के शालीमार से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के लिए रवाना हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना के बाद भी ममता ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ओडिशा के बालासोर में हादसे का शिकार हुई तीन ट्रेनों की टक्कर की सीबीआई जांच के आदेश को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, तीन ट्रेनों के बीच एक ही समय हादसा हुआ। इसकी जांच कराना केंद्र सरकार का काम है।
सीएम ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच पर सवाल खड़े कर कहा, हर दिन वे (केंद्र) इस मामले में नए ब्योरे लेकर आ रहे हैं। क्या अब जांच खत्म हो गई है? तथ्यों को दबाने के लिए केस सीबीआई को क्यों दिया गया है?
An accident took place between three trains at the same time. It is their (the Centre) job to investigate this. Every day they (the Centre) are coming up with new details in this case. Is the investigation over now? Why has the case been given to CBI, to suppress the facts?: West… pic.twitter.com/ohvPbxsNib
— ANI (@ANI) June 8, 2023
बता दें कि ओडिशा के बालासोर में विगत शुक्रवार को तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद 275 लोगों की मौत हो गई। 1000 से अधिक लोग घायल भी हुए। रेलवे की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।
पीएम मोदी ने भी PMNRF से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया था। घायलों को भी रेलवे और प्रधानमंत्री की तरफ से मुआवजा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications