पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी समेत तीनों TMC विधायक 7 अक्टूबर को लेंगे शपथ, उपचुनाव मिली थी धमाकेदार जीत

कोलकाता, अक्टूबर 05। पश्चिम बंगाल उपचुनाव में हाल ही में धमाकेदार जीत दर्ज करने वालीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 7 अक्टूबर को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। ममता बनर्जी के साथ-साथ 2 अन्य विधायक भी उसी दिन शपथ ग्रहण करेंगे। मंगलवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक अधिसूचना जारी कर ये घोषणा की। ममता बनर्जी और अन्य दो विधायकों को संविधान की धारा 188 के तहत शपथ दिलाई जाएगी।

Mamata banerjee

ये दो अन्य विधायक भी लेंगे शपथ

आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से शानदार जीत दर्ज की है। ममता के अलावा अन्य दो टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन जंगीपुर से और अमीरूल इस्लाम समसेरगंज सीट से जीत दर्ज कर विधायक बने हैं। ये दोनों भी गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

ममता ने प्रियंका टिबरेवाल को दी थी मात

आपको बता दें कि बंगाल में 30 सितंबर को भवानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। 3 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए गए थे। ममता ने भवानीपुर से बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को हराया था। ममता बनर्जी ने प्रियंका टिबरेवाल को 58,000 से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था। इसी तरह, जाकिर हुसैन ने भाजपा के सुजीत दास को 92,480 मतों के भारी अंतर से हराया था।

क्यों ममता बनर्जी को लड़ना पड़ा चुनाव

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें हरा दिया था। चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी को विधायकों ने अपना नेता चुना था और वो मुख्यमंत्री बनी थीं, लेकिन संविधान के नियमों के अनुसार ममता बनर्जी को 6 महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता लेनी थी। ऐसे में ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट खाली कराई गई और वहां फिर उपचुनाव की घोषणा हुई और ममता बनर्जी ने वहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+