'......इस नापाक साठगांठ को तोड़ दूंगी': विपक्षी एकता की कोशिशों के बीच कांग्रेस-सीपीएम पर ममता का हमला

बीजेपी के खिलाफ पिछले हफ्ते ही विपक्षी दलों की पटना में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई थी, जिसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सूत्रधार की भूमिका अदा की थी। लेकिन, विपक्षी एकता की महाबैठक के तीन दिनों बाद ही टीएमसी सुप्रीमो ने कांग्रेस और सीपीएम पर भाजपा के साथ साठगांठ का आरोप लगा दिया है।

ममता बनर्जी ने राज्य में सीपीएम और कांग्रेस की भूमिका की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि वह केंद्र में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाने की कोशिशों कर रही हैं। लेकिन, राज्य में उनकी हरकतें भगवा कैंप विरोधी उनके प्रयासों में रुकावटें पैदा कर रही हैं।

mamata banerjee on congress and cpm

पिछले हफ्ते ही हुई है विपक्षी दलों की महाबैठक
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हुई एक दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों और करीब 32 विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। दिल्ली पर केंद्र के ऑर्डिनेंस खिलाफ कांग्रेस से मतभेद के बावजूद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उस बैठक में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक उस बैठक में बनर्जी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी नेताओं को आपस में बैठकर विवाद सुलझाने की भी राय दी थी।

बंगाल में बीजेपी के साथ का कर रही हैं कांग्रेस, सीपीएम- ममता
लेकिन, सोमवार को वही टीएमसी सुप्रीमो जब पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पंचायत चुनावों के लिए रैली करने पहुंचीं, तो कांग्रेस और सीपीआईएम को लेकर उनके तेवर ही बदल गए थे। तृणमूल अध्यक्ष ने रैली में कहा, 'हम केंद्र में बीजेपी के खिलाफ महाजोत (महागठबंधन) बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, सीपीएम और कांग्रेस बंगाल में बीजेपी के साथ काम करने की कोशिश कर रही हैं।'

मैं बंगाल में इस नापाक साठगांठ को तोड़ दूंगी- टीएमसी अध्यक्ष
बंगाल की सीएम बनर्जी ने चेतावनी दी कि, 'मैं बंगाल में इस नापाक साठगांठ को तोड़ दूंगी।' पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बार है, जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस और सीपीएम पर बीजेपी के साथ गुपचुप समझौते का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

टीएमसी की विश्वसनीयता हमेशा सवालों के घेरे में रही है-कांग्रेस
ममता ने वार किया है, तो कांग्रेस ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की है। पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके दावे पर कहा कि 'बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी की विश्वसनीयता हमेशा सवालों के घेरे में रही है।' चौधरी तृणमूल कांग्रेस को 'चोरों की पार्टी' भी कह चुके हैं।

हमें उनसे लेक्चर नहीं सुनना- सीपीएम
कांग्रेस के आरोपों पर सहमति जताते हुए सीपीएम ने भी कहा है कि 'हम सब जानते हैं कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी ने इन वर्षों में क्या भूमिका निभाई है।' पार्टी ने कहा है कि बीजेपी के खिलाफ किस तरह से लड़ना चाहिए इसपर कांग्रेस और कम्युनिस्ट को लेक्चर देने में उन्हें अंतिम व्यक्ति होना चाहिए।

बीजेपी ने सभी आरोपों को बकवास करार दिया है
वहीं बीजेपी ने बंगाल में सीपीएम और कांग्रेस के साथ किसी तरह की सहमति के आरोपों को बकवास करार दिया है। बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा, 'सीपीएम, कांग्रेस और टीएमसी एक ही नाव में हैं। यह बीजेपी ही है, जो राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+