महुआ मोइत्रा का चुनाव आयोग पर हमला बोलीं- महामारी के बीच बंगाल चुनाव करवाना आपराधिक लापरवाही
कोलकाता, अप्रैल 15: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ईसी) पर हमला किया। महुआ मोइत्रा ने कहा कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने का निर्णय आपराधिक लापरवाही से होने वाली हत्या है।

Recommended Video
महुआ मोइत्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट कर लिखा, "निश्चित रूप से यह आपराधिक लापरवाही से की जाने वाली Manslaughter है कि @ECISVEEP की ओर से पश्विम बंगाल में महामारी की भयावह स्थिति के के बीच पश्चिम बंगाल में 8 फेज का चुनाव कराना अनिवार्य है। यह अविश्वसनीय है।
बता दें पश्चिम बंगाल चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 17 अप्रैल को होने वाला है। चुनाव के पहले के चार चरण क्रमश: 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल और 10 अप्रैल को हुए थे, जबकि अन्य प्रदेशों की भांति कोरोना की दूसरी लहर में बंगाल में भी कोरोना की भयावह स्थिति है। दो दिन पहले कोविड -19 पॉजिटिव होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक का कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया, जिसके बाद विपक्षी पार्टियों में जबरदस्त नाराजगी है। उन्होंने चुनाव आयोग से स्थिति का ध्यान रखने ने चुनाव टालने की अपीली की लेकिन चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि बंगाल में चुनाव निर्धारित तारीखों पर ही होंगे।
वहीं पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने हक की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव रैलियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के विभिन्न उदाहरणों पर ध्यान देना चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधीर चौधरी के हवाले से लिखा है, "मैंने यह कहते हुए आयोग को लिखा है कि कोविद के नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है। हमें जागरूकता स्तर बढ़ाने की ज़रूरत है।"
बता दें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M) ने पहले ही तय कर लिया है कि राज्य चुनाव के शेष चरणों के चुनाव के लिए उसके द्वारा कोई बड़ी रैलियों का आयोजन नहीं किया जाएगा और डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार और छोटे समूह पर जोर दिया जाएगा। मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि कोविड -19 मामलों में दोबारा बढ़ोत्तरी के मद्देनजर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार करने के संबंध में सभी स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों को सबसे सख्त तरीके से पालन किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications