West Bengal Chunav Result: बंगाल में BJP के साथ दीदी ने कर दिया बड़ा खेला, टीएमसी के सीटों में भारी बढ़ोत्तरी
West Bengal Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव में बड़े उलटफेर की संभावना जताई जाने लगी है। पश्चिम बंगाल, जहां शुरूआती रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही थी अब पिछड़ चुकी है। अब तक के रुझानों को देखें तो बीजेपी को करीब 6 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को इस बार बंगाल में भारी बढ़त मिलती दिख रही थी। शुरूआती रुझानों में बीजेपी आगे भी चल रही थी लेकिन ताजा आकड़ों में बीजेपी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। टीएमसी 42 में से 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

एग्जिट पोल में बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी
अधिकांश एग्जिट पोल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी लाभ मिलने की भविष्यवाणी की थी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी को 26-31 सीटें और टीएमसी को 11-14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। सीवोटर-एबीपी ने एनडीए को 23 से 27 सीटें और टीएमसी को 13 से 17 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।
ममता बनर्जी ने कहा-एग्जिट पोल का कोई महत्व नहीं
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 42 में से 18 सीटें जीतीं थी। टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी। वोटों की गिनती से पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एग्जिट पोल दो महीने पहले "घर पर तैयार किए गए" थे।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया था कि ऐसे एग्जिट पोल का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने बताया था कि कैसे 2016 और 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल की अनुमान को गलत निकला था। दोनों ही चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की थी।
दूसरी ओर, भाजपा ने राज्य में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया था और उम्मीद जताई कि उसे तृणमूल कांग्रेस की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications