लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर: 'शव मिलने के 30 मिनट बाद मुझे कॉल', मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की किनारा करने की कोशिश
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने लेडी डॉक्टर की हत्या और रेप के मामले से किनारा करने कोशिश की। उन्होंने सीबीाई की पूछताछ में बताया कि घटना की जानकारी ट्रेनी डॉक्टर की मौत के आधे घंटे बाद हुई।
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ने पूछताछ के दौरान इस बात से इनकार कर रहे हैं कि अस्पताल के अधिकारियों ने घटना की रात महिला डॉक्टर के माता-पिता को क्यों गुमराह किया गया। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के मुताबिक, घटना की जानकारी होने पर लेडी डॉक्टर को मरने के लिए छोड़ने वाले आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटना के बाद उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया हो।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के मामले में 15 दिनों से जांच कर रही है। विभिन्न स्तर की जांच में लाई डिटेक्टर, और संस्थान के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की गई है, जिसमें झूठ का पता लगाने और वॉइस एनालिस टेस्ट भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, 15 दिनों में सीबीआई ने घोष से कई बार पूछताछ की। इस दौरान यह पता लगाने के लिए पॉलीग्राफ भी कराया है कि पूछताछ के दौरान उनके जवाबों में कोई अंतर तो नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप घोष ने पूछताछ के दौरान सीबीआई को बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि प्रिंसिपल का सहयोगी सेमिनार हॉल के अंदर क्यों मौजूद था। हालांकि घोष ने दावा किया है कि उन्हें शुरू में डॉक्टर की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं ही नहीं थी। घटना के करीब 30 मिनट बाद उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications