'घर में मां-बहन है तो BJP को वोट देने से पहले सोचें',TMC प्रत्याशी कौशानी का वीडियो वायरल, सफाई में कही ये बात
'घर में मां-बहन है तो BJP को वोट देने से पहले सोचें', TMC प्रत्याशी कौशानी का वीडियो वायरल, सफाई में कही ये बात
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में एक के बाद एक वीडियो और ऑडियो राजनीतिक दलों के नेताओं के वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला एक्ट्रेस से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बनीं कौशानी मुखर्जी से जुड़ा है। कृष्णानगर विधानसभा सीट से टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं कौशानी मुखर्जी का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कौशानी मुखर्जी चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर बीजेपी के वोटरों को धमकाते हुए दिख रही हैं। वायरल वीडियो में कौशानी मुखर्जी कहते हुए दिख रही हैं, ''आप लोग यहां आइये। क्या आप सभी भाजपा के समर्थक हैं? सोचिये और वोट दीजिये। सभी के घर में माताएं और बहनें हैं।'' वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले पर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने इसको लेकर टीएमसी पर निशाना साधा है चुनाव आयोग से शिकायत की है।

BJP नेता बोले- TMC ने हमेशा विपक्ष को डराने के लिए रेप की धमकी दी है
बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने ट्विटर पर कौशानी मुखर्जी का वायरल वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर कर बीजेपी नेता रितेश तिवारी ने दावा किया कि टीएमसी नेता कौशानी मुखर्जी ने भाजपा के मतदाताओं को खुलेआम धमकी दी थी। वीडियो को ट्वीट कर रितेश तिवारी ने लिखा, ''कृष्णानगर नॉर्थ से उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी खुलेआम बीजेपी वोटरों को धमकी दे रही हैं। टीएमसी नेताओं ने हमेशा विपक्ष को डराने के लिए बलात्कार की धमकी दी है। लेकिन इस बार कोई डरने वाला नहीं है!''
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताहिक बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने इस मामले में कौशानी मुखर्जी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत भी की है। चुनाव आयोग को बीजेपी नेता ने कहा है कि कौशानी मुखर्जी का बयान "स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए खतरा" है।
Recommended Video

TMC नेता कौशानी मुखर्जी का दावा- मेरा वीडियो एडिट किया गया
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद कौशानी मुखर्जी ने बीजेपी पर वीडियो को गलत ढंग से और एडिट करके फैलाने का आरोप लगाया है। कौशानी मुखर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में सफाई देते हुए लिखा, ''कल मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर विपक्षी दल के कुछ मित्रों द्वारा प्रसारित किया गया, मैंने बोला वोट देखो, सबकी घर में मां-बहन होती हैं, सच में महिला सुरक्षा के लिए, तीसरी बार फिर से बहन को चुनें। ऑरिजनल वीडियो आपके लिए है। जय बंगला।'' इस पोस्ट के साथ कौशानी मुखर्जी ने अपना ऑरिजनल वीडियो भी शेयर किया है।
कौशानी मुखर्जी दो महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा है कि उनके वीडियो को बीजेपी आईटी सेल ने उनके बयान के सिर्फ एक हिस्से को सामने रखा हैं, जिसपर विवाद हो।

BJP नेता और कौशानी के ब्वॉयफ्रेंड बोले, प्रचार के लिए ये सब करना सही नहीं
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अभिनेता और भाजपा सदस्य बोनी सेनगुप्ता ने अपनी प्रेमिका और टीएमसी नेता कौशानी मुखर्जी के एडिटेड वीडियो के वायरल होने से पार्टी से निराश हैं। बोनी सेनगुप्ता ने कहा है, ''एक महिला ( कौशानी) को निशाना बनाना और विवाद पैदा करने के लिए उसके भाषण के वीडियो को एडिट करना "अनुचित" था। एक पार्टी प्रतिद्वंद्वी के कमजोर बिंदुओं को खोजने की कोशिश तो करती है। लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया कि बीजेपी ने उनके वीडियो को एडिट किया और पोस्ट किया।''
बोनी सेनगुप्ता ने कहा है, ''मैं उसे (कौशनी) व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। वह इस तरह नहीं बोलती हैं। मुझे पता है कि वह मतदाताओं को धमकाए, वो इतनी मूर्ख नहीं है। वीडियो को गलत तरीके से संपादित किया गया था ताकि ऐसा लगे कि वह ऐसा कह रही हैं। मैं इसका बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करता हूं।''

BJP नेता रूपा भट्टाचार्य बोलीं- कौशानी से अहंकार की बू आती है
अभिनेत्री से बीजेपी नेता बनीं रूपा भट्टाचार्य ने कहा कि वो तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी के बयान से सहमत नहीं नहीं हैं। रूपा भट्टाचार्य ने कहा, ''मैंने उनको ( कौशानी मुखर्जी) स्पष्टीकरण सुना है। कौशानी के लहजे और हाव-भाव से अहंकार की बू आती है। बोनी सेनगुप्ता कौशनी के बयान से सहमत हो सकते हैं। लेकिन मैं नहीं हूं। एक सार्वजनिक व्यक्ति को अपने शब्दों को ध्यान से चुनना होगा ताकि लोग उसका गलत मतलब ना निकाल पाएं।''
कौशानी मुखर्जी ने जो वीडियो फेसबुक पर शेयर किया।
बीजेपी नेता द्वारा शेयर किया गया कौशानी का वायरल वीडियो
মাননীয়ার অনুপ্রেরণা ও আশীর্বাদ পাওয়া আরো এক বাংলার মেয়ে।@AITCofficial candidate from Krishnanagar North, Koushani Mukherjee is openly giving threats to BJP Voters.
— Ritesh Tiwari (@IamRiteshTiwari) April 2, 2021
TMC leaders have always used rape threats to intimidate the opposition.
This time no one is scared!#EbarBJP pic.twitter.com/dkeAWtkBiD












Click it and Unblock the Notifications