बंगाल के मंत्री सुजीत बोस, तापस रॉय के घरों पर ED की छापेमारी, BJP-TMC का एकदूसरे पर निशाना
पश्चिम बंगाल में बीते दिनों ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद जांच एजेंसी एक बार फिर एक्शन में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह-सुबह ही ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर पर धावा बोला है। दोनों के घरों में रेड चल रही है। यह छापेमारी नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़ी हुई है।
ईडी की टीम अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के दो ठिकानों पर पहुंची है जबकि दूसरी टीम ने मंत्री तापस रॉय के ठिकाने पर रेड की है। इसके अलावा ईडी उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी नेता सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

टीएमसी नेताओं तापस रॉय और सुजीत बोस के परिसरों पर चल रही ईडी की छापेमारी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता, सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि जनता उन्हें सलाखों के पीछे देखना चाहती है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "चोर के घर में छापेमारी होगी... बंगाल के युवा और सभी लोग चाहते हैं कि वो सलाखों के पीछे जाएं..."
वहीं टीएमसी नेता तापस रॉय और सुजीत बोस के परिसरों पर चल रही ईडी की छापेमारी पर पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी हार गई है इसलिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
यह भी देखें: ED हमला केस: TMC नेता शेख शाहजहां क्यों नहीं हुए अब तक गिरफ्तार? बंगाल के राज्यपाल ने दिया जवाब
उन्होंने कहा, "ईडी जो कर रही है वह राजनीतिक प्रतिशोध का रवैया है और यह बीजेपी के निर्देश पर हो रहा है। बीजेपी हार गई है और उनके पास कोई ताकत नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी का सामना करने के लिए बीजेपी के पास ताकत नहीं बची है इसलिए वो ये सब कर रही है। कुणाल घोष ने कहा, "बीजेपी हार रही है इसलिए वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं..."
यह भी देखें: Lok Sabha Election: बंगाल पर अड़ी थी कांग्रेस, ममता ने असम-मेघालय में भी मांग लीं सीटें, ये शर्त भी लगा दी
उन्होंने कहा, "बीजेपी ने सुवेंदु को चोर कहा था। सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बीजेपी ने उनका वीडियो बाजार में जारी किया था। अब इन सब को छिपाने के लिए वो टीएमसी नेताओं पर छापेमारी करवा रही है।"
यह भी देखें: West Bengal: बंगाल में फेल हो गया है फेडरल सिस्टम












Click it and Unblock the Notifications