ED हमला केस: TMC नेता शेख शाहजहां क्यों नहीं हुए अब तक गिरफ्तार? बंगाल के राज्यपाल ने दिया जवाब

ED Attack Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हाल ही में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले के बाद से शेख शाहजहां (Sheikh Sahajahan) फरार है। शेख शाहजहां को इस हमले के पीछे का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेख शाहजहां को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? इसपर सीवी आनंद बोस ने कहा, 'कार्रवाई होगी, जांच चल रही है, मैं इसको लेकर आश्वस्त हूं।'

Sheikh Sahajahan

शेख शाहजहां ने कहा, "मेरा बयान रिकॉर्ड पर है। इसमें देरी क्यों हो रही है, इसका कारण मुझे बताया गया है। मैं आश्वस्त हूं। चूंकि जांच चल रही है, इसलिए मैं ज्यादा डिटेल जानकारी नहीं दे सकता हूं। कार्रवाई होगी। फिलहाल डेटा रिसर्च, डेटा जुटाने और विश्लेषण का काम किया जा रहा है।''

क्या था ईडी हमला मामला?

राशन वितरण घोटाले की जांच के तहत ईडी के अधिकारी शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी कर रहे थे, तभी उनके समर्थक हिंसक हो गए और ईडी के अधिकारियों पर हमला बोल दिया। जिसमें कम से कम तीन ईडी अधिकारी घायल हो गए और उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

ईडी के टीम पर हुए हमले की विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों ने आलोचना की। लेकिन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों का खंडन किया और ईडी अधिकारियों पर स्थानीय लोगों को उकसाने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+