कोलकाता में भरभराकर ढही 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, चपेट में आने से 4 की मौत, मौके पर पहुंची सीएम ममता बनर्जी
दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज इलाके में सोमवार भोर के वक्त एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि हजारी मोल्ला बागान, गार्डन रीच, मेटियाब्रुज़, केएमसी वार्ड नंबर 134 में एक 5 मंजिला इमारत (अवैध रूप से निर्मित) ढह गई है। इस इलाके को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का 'गढ़'कहा जाता है।
यह भी देखें: Lok Sabha Polls: बंगाल में BJYM प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें वजह

अधिकारी ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और कोलकाता पुलिस आयुक्त से पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन टीम को चल रहे बचाव और राहत अभियान में शामिल करने का आग्रह करते हुए पोस्ट किया।
गार्डन रीच इलाके में रविवार रात इस निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मेटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने की जगह पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। डब्ल्यूबी फायर और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, "2 मौतों की सूचना मिली है और अभी तक 13 लोगों को बचाया गया है। अभी भी बचाव अभियान जारी है।" कोलकाता पुलिस द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार मरने वालों कि संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee reaches the incident site in Metiabruz, South Kolkata where a 5-storey under-construction building collapsed.
According to WB Fire and Emergency Services Minister Sujit Bose, 2 deaths have been reported and 13 people have been rescued. pic.twitter.com/zmkacp3cg1
— ANI (@ANI) March 18, 2024
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि अभी भी मलबे में और लोग फंसे हो सकते हैं। उन्हें बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हकीम ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
यह भी देखें: कौन हैं बंगाल की 'दीदी नंबर-1', जिनपर हुगली में ममता ने लगाया दांव, क्या बीजेपी के गढ़ में लगा पाएंगी सेंध?
पश्चिम बंगाल के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने मलबे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है।
#WATCH | West Bengal | 5-storey under-construction building collapse | West Bengal Fire and Emergency Services Minister Sujit Bose says, "A building has collapsed. 13 people have just been rescued as part of the rescue operation. More people are likely to be trapped under the… pic.twitter.com/4264f825Uv
— ANI (@ANI) March 18, 2024
उन्होनें पत्रकारों से बात करते हुए बताया, "एक इमारत ढह गई है। बचाव अभियान के तहत अभी 13 लोगों को बचाया गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है..."
यह भी देखें: WB Lok Sabha Chunav: पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में मतदान, जानिए किस सीट कब डलेंगे वोट?












Click it and Unblock the Notifications