WB Lok Sabha Chunav: पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में मतदान, जानिए किस सीट कब डलेंगे वोट?
West Bengal Lok Sabha Election Voting Dates: लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में शनिवार (16 मार्च) को अब चुनाव आयोग ने भी 18वीं लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। देश में 7 चरणों के तहत लोकसभा चुनाव होंगे, जानिए पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के तहत वोटिंग कब होगी?
पश्चिम बंगाल में भी सात चरणों में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 19 अप्रैल से मतदान शुरू होंगे, जो सात चरण 1 जून को पूरा होंगे। जिनके नतीजे 4 जून को आएंगे।

जानिए किस चरण में बंगाल की कितनी सीटो पर वोटिंग
पहला चरण- 19 अप्रैल (3 सीट)
दूसरा चरण- 26 अप्रैल (3 सीट
तीसरा चरण- 7 मई (4 सीट)
चौथा चरण- 13 मई (8 सीट)
पांचवा चरण- 20 मई (7 सीट)
छठा चरण- 25 मई (8 सीट)
सातवां चरण - 1 जून (9 सीट)
लोकसभा सीट वाइज जानिए चुनाव की तारीख
- कूच बिहार, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग
- दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव
- मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद में 7 मई को मतदान
- बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम में 13 मई को चुनाव।
- बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग सीट पर 20 मई को वोटिंग
- तामलुक, कांति, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पूर्णिया, बांकुरा, विष्णुपुर पर 25 मई को मतदान
- दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर पर 1 जून को वोटिंग होगी।
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटे हैं। सीटों के लिहाज से यह तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में चुनावों में हिंसा और अराजकता को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यहां 7 चरणों में वोटिंग का फैसला किया है।
कैसा था पिछले चुनाव का नतीजा
बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में कड़ी टक्कर देखी गई थी। टीएमसी ने 22 सीटें जीतीं थी, जबकि भाजपा ने 18 सीटों पर जीत हासिल की।
वहीं कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट कर रह गई थी। सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी को 43.7 फीसदी वोट शेयर मिला। जबकिबीजेपी 40.6% वोट शेयर के साथ राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।












Click it and Unblock the Notifications