Kolkata doctor rape-murder case: संजय रॉय समेत 7 आरोपियों का शुरू हुआ पॉलीग्राफ टेस्‍ट, अब सच का होगा खुलासा

Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज एंड अस्‍पताल में महिला ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ दंरिदगी और हत्‍या करने वाले सात आरोपियों का कोर्ट के आदेश पर पॉलीग्राफ टेस्‍ट शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि कोलकाता के आरजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ की गई दरिंदगी मामले में अब इस पॉलीग्राफ टेस्‍ट में सारा सच सामने आ जाएगा।

बता दें हाईकोर्ट के आदेश पर संजय रॉय और संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्‍ट करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है। ये वो 7 लोग हैं जिन्‍होंने वारदात की रात ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ डिनर किया था।

Kolkata doctor rape case

प्रिसिपल समेत इन सात लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्‍ट

बता दें हाईकोर्ट ने कोलकाता डॉक्‍टर रेप मर्डर केस में सीबीआई को जिन सात लोगों पर पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की परमीशन दी है, इन लोगों में चार डॉक्टर शामिल हैं। इन अरोपियों में संजय रॉय, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष, घटना की रात पीड़िता के साथ मौजूद चार डॉक्टर और एक स्वयंसेवक भी शामिल है

क्‍यों हो रहा इन सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्‍ट

पॉलीग्राफ टेस्ट का उद्देश्य उनके बयानों की सच्‍चाई का पता लगाना है क्योंकि अन्य मेडिकल रिपोर्ट में साक्ष्‍य पर्याप्‍त नहीं मिले हैं। इस केस की मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर से लिए गए डीएनए, वेजाइनल स्वैब, पीएम ब्लड के सैंपल से इन आरोपियों को स्‍पष्‍ठ रूप से घटना से जोड़ने में विफल रही हैं। जिस कारण ये टेस्‍ट करवाने की कोर्ट ने परमीशन दी है।

क्‍या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?
पॉलीग्राफ टेस्ट में झूठ का पता लगाने के लिए सवालों के जवाब देते समय सांस लेने, हार्ट बीट और गैल्वेनिक त्वचा प्रतिक्रिया जैसी शारीरिक प्रतिक्रिया की निगरानी की जाती है।

कैसे होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?

पॉलीग्राफ टेस्ट में शरीर पर कई उपकरण लगाए जाते हैं जैसे न्यूमोग्राफ, कार्डियोवस्कुलर रिकॉर्डर और गैल्वेनोमीटर। ये उपकरण पूछताछ के दौरान शारीरिक प्रतिक्रियाओं में होने वाले बदलावों को मापते हैं। इसके बाद इन उपकरणों से जो डेटा एकत्र होता हे उसका विश्लेषण करके व्यक्तियों द्वारा दिए गए उत्तरों की सत्यता का आकलन किया जाता है।

संजय रॉय को पोर्न देखने की है लत
बता दें कोलकाता डॉक्‍टर रेप, मर्डर केस का अरोपी संजय रॉय के मनोविश्लेषण से भी कई बड़े खुलासे हुए हैं जिसमें उसे पोर्न वीडियो देखने औश्र "पशु जैसी प्रवृत्तियाँ" शामिल हैं। घटना की रात, रॉय कथित तौर पर कई बार अस्पताल में घुसे और बाहर निकले और आखिरकार ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद वहां से फरार हो गया।

जांच में ये भी हुआ खुलासा

इसके अलावा पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि रॉय पास के रेड लाइट एरिया में गया था और अस्पताल से लौटते समय उसने एक और लड़की से छेड़छाड़ की थी। इन हरकतों ने मामले को और जटिल बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+