'इस साल कोई दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा', मीडिया के सामने रो पड़े पीड़िता के पिता, ममता बनर्जी पर निकाली भड़ास

जिस तरह से कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की गई, उसके बाद पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। दरअसल इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे है, लेकिन मुख्यमंत्री ने कोलकाता के कमिश्नर का तबादला करने से साफ इनकार कर दिया है।

यही नहीं ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील करती हूं कि आप दुर्गा पूजा में वापस लौटें और सीबीआई को अपनी जांच जल्द पूरी करने दें। ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की थी कि वे अपना ध्यान विरोध प्रदर्शनों से हटाकर दुर्गा पूजा उत्सवों पर लगाएं।

mamata banerje

इस साल कोई दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा

जिससे आहत पीड़िता के पिता ने भावुक होकर जवाब देते हुए कहा, "हमें लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाता भी है तो वह खुशी से नहीं मनाएगा क्योंकि बंगाल और देश के सभी लोग मेरी बेटी को अपनी बेटी मानते हैं।"

बेटी के साथ मनाते थे हम दुर्गा पूजा

पिता ने कहा कि हम अपनी बेटी के साथ दुर्गा पूजा मनाते थे, लेकिन हम आने वाले सालों में कभी भी दुर्गा पूजा या कोई अन्य त्यौहार नहीं मनाएंगे। ममता बनर्जी की टिप्पणी असंवेदनशील है। पिता ने यह भी सवाल उठाया कि अगर ऐसा उनके परिवार में हुआ होता तो क्या ममता बनर्जी ऐसा बयान देतीं।

मेरे घर का चिराग बुझ गया

पीड़िता की मां ने ममता बनर्जी पर अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे विरोध प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मेरे घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है।" "उन्होंने मेरी बेटी को गला घोंटकर मार डाला। अब वे न्याय की मांग को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।"

केवल संजय राय नहीं दोषी

पिता ने आरोप लगाया कि मामले के सिलसिले में केवल संजय रॉय को ही गिरफ़्तार किया गया है और दावा किया कि विभाग के भीतर से ही कोई इसमें शामिल है। उन्होंने मामले में पर्याप्त कार्रवाई न करने के लिए बनर्जी की आलोचना की।

विभाग के लोग शामिल

पिता ने कहा कि संतुष्ट होने की तो बात ही नहीं है, अगर हम संतुष्ट होते तो सीबीआई के पास ही नहीं जाते। मुख्यमंत्री ने कोई काम आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने तीन दिन के बाद संजय राय को पकड़ा और कहा कि हमने दोषी को पकड़ लिया है, सब काम खत्म हो गया है, हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में इसे उठाएंगे और उसे फांसी दिलाएंगे।

लेकिन हमारा कहना है कि यह एक आदमी का काम नहीं है। मेरी बेटी के साथ जो घटना घटी है, वह एक आदमी के लिए संभव नहीं है। हम पहले से ही कह रहे हैं कि विभाग का आदमी इसमे शामिल है।

हमको तो लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं करेगा, अगर कोई करेगा तो भी खुले मन से नहीं करेगा, उनके मन में हमारी लड़की का विचार है, पश्चिम बंगाल और सारा देश हमारी लड़की को अपनी लड़की समझ रहा है।

भावुक हुए पिता

अपनी बेटी के साथ हुई घटना पर पीड़िता के पिता भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मेरी बेटी के अंतिम संस्कार को फ्री कर दिया। भावुक पिता ने कहा कि मेरी बेटी क्या सोचेगी कि मेरे पिता के पास अंतिम संस्कार के लिए 400 रुपए भी नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+