कोलकाता बिल्डिंग हादसे में एक महिला और एक 3 साल के बच्चे की मौत, लगातार बारिश की वजह से हुआ हादसा
कोलकाता, सितंबर 29। पश्चिम बंगाल में पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश की वजह से अब राज्य में हादसे होना शुरू हो गए हैं। बुधवार को उत्तरी कोलकाता के अहिरीटोला स्ट्रीट पर एक दो मंजिला इमारत ढह गई। ANI के मुताबिक, इस हादसे में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें एक महिला और एक 3 साल का बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि पहले इन दोनों को मलबे से सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।
Recommended Video

पुलिस और आपदा प्रबंधन के समूहों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पौने आठ बजे के करीब अहिरीटोला स्ट्रीट पर ये दो मंजिला इमारत लगातार बारिश की वजह से ढह गई। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों की टीम ने राहत बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें मलबे से सभी लोगों को निकाल लिया गया था, लेकिन एक महिला और एक बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई।

डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
इमारत गिरने की सूचना मिलने पर जोरबागन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन समूह, दमकल विभाग और बिजली कनेक्शन प्रदाता सीईएससी भी मौके पर पहुंचे।आपको बता दें कि डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था, जहां एक महिला और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। प्रशासन इस हादसे की जांच में जुट गया है।

बंगाल में गुलाब तूफान की वजह से हो रही है बारिश
आपको बता दें कि कोलकाता में चक्रवात की वजह से पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बंगाल में तूफान गुलाब की वजह से अधिक बारिश हो रही है। इस तूफान ने इस हफ्ते की शुरुआत में आंध्र प्रदेश में दस्तक दी है।












Click it and Unblock the Notifications